FOURLAN SUNDERNAGAR: जड़ोल और चमुखा में फोरलेन पर बनेगा फ्लाईओवर फुटब्रिज

FOURLAN SUNDERNAGAR: जड़ोल और चमुखा में फोरलेन पर बनेगा फ्लाईओवर फुटब्रिज

FOURLAN SUNDERNAGAR: जड़ोल और चमुखा में फोरलेन पर बनेगा फ्लाईओवर फुटब्रिज
Himachaltoday.in

किरतपुर मनाली फोरलेन के भवाना से पुंघ के दायरे में फ्लाईओवर फुटब्रिज बनाए जाएंगे। वीरवार को सुंदरनगर प्रशासन की ओर से अंकित शर्मा (तहसीलदार) के नेतृत्व में विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान और अधिकारियों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। 
उन्होंने जड़ोल चौक से लेकर एचपीएमसी जूस फैक्ट्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दायरे में फ्लाईओवर फुटब्रिज बनाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान पंचायत प्रधान वार्ड सदस्य रवि ठाकुर सहित सीसे स्कूल के शिक्षक भी शामिल हुए। बता दे कि फोरलेन निर्माण में जड़ोंल की कई भवन और स्कूल भी गिरने पड़े हैं। 

फोरलेन निर्माण के दौरान नहीं बना सर्विस रोड 


बता दे कि जड़ोल चमुखा हराबाग में फोरलेन निर्माण के दौरान सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया। जिससे स्थानीय लोगों खासकर स्कूली बच्चों को वाहनों के भारी संख्या में आवाजाही होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। फोरलेन के निर्माण के बाद भवाना से लेकर पुंघ के दौयरे में भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही का दबाव रहता है। जब से यह रोड बना है। इस दायरे में होने वाले सडक हादसों कें कारण सडकों पर खून बहा है और लोगों की जाने गई है। चौतरफा दबाव के कारण प्रशासन ने पहल की और फ्लाईओवर फुटब्रिज की मुहिम तेज की गई है। 

जड़ोल चौक से जल शक्ति विभाग के सेक्शन तक किया निरीक्षण 


लोगों की मांग को लेकर प्रशासन ने कारवाई शुरू की है। जड़ोल चौक से जल शक्ति विभाग के सेक्शन तक अधिकारियों ने पैदल भ्रमण किया और पंचायत प्रतिनिधियों के संग अन्य लोगों से भी चर्चा की गई है। स्कूल और जूस फैक्ट्री के दायरे में फ्लाईओवर फुटब्रिज की प्रवल संभावना पर विचार किया गया। इसके अलावा चमुखा में भी जड़ोल की तर्ज पर फ्लाईओवर फुटब्रिज बनाने की संभावना तलाशी गई। अधिकारियों ने यहां के लोगों और प्रतिनिधियों के सुझाव और मांगों का निरीक्षण किया है। 

सुंदरनगर जड़ोल और चमुखा में जनसुविधा के लिए बनेगा फ्लाईओवर फुटब्रिज


इस संबंध में सुंदरनगर एसडीएम प्रोबेशन हिमानी ने कहा कि जड़ोल और चमुखा में जनसुविधा के लिए फ्लाईओवर फुटब्रिज बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि जिसके चलते तहसीलदार अंकित शर्मा के नेतृत्व में ज्वाइंट इंस्पेक्शन किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post