Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव

Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव

Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव


Himachaltoday.in
सुंदरनगर, मंडी जिला।
हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पंचायत सेरी कोठी के गांव बसाहू निवासी और भारतीय सेना की 24 पंजाब रेजिमेंट की घातक प्लाटून से जुड़े हवलदार भीम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। श्रीलंका में आयोजित स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल के प्रतिष्ठित Survival, Escape, Evasion & Combat Tracking Course में हिस्सा लेते हुए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (Best Student) का खिताब हासिल किया।
इस विशेष कोर्स का आयोजन 24 फरवरी से 11 जून 2025 तक श्रीलंका में किया गया, जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ज़ाम्बिया और मालदीव जैसे 5 देशों की स्पेशल फोर्सेस के 70 कमांडो शामिल हुए थे। इस कोर्स की थीम थी:

भारतीय सेना का सिर गर्व से ऊँचा

भीम सिंह ने इस कठिन और चुनौतीपूर्ण ट्रेनिंग को अपने साहस, कौशल और अनुशासन के बल पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया और बेस्ट ट्रेनी के रूप में भारत का झंडा ऊंचा किया। इस सम्मानजनक उपलब्धि पर भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित Counter-Insurgency and Jungle Warfare School (CIJWS) के ADG IC मेजर जनरल आकाश जौहर ने उन्हें विशेष बधाई दी और आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी सराहना की।

 वर्तमान में इंस्ट्रक्टर की भूमिका

हवलदार भीम सिंह वर्तमान में मिजोरम के वैरेंगटे स्थित सीआईजेडब्ल्यूएस (CIJWS) में बतौर इंस्ट्रक्टर सेवाएं दे रहे हैं। यह संस्थान दुनियाभर में प्रतिघात विद्रोह और जंगल युद्ध के प्रशिक्षण के लिए विख्यात है। पिछले 20 वर्षों से देश सेवा में लगे भीम सिंह अपने अनुभव और ज्ञान से देश की अगली पीढ़ी के कमांडोज़ को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

 प्रदेश को गर्व

उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर ना केवल भारतीय सेना, बल्कि समूचे हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से सुंदरनगर क्षेत्र को गर्व है। उनके माता-पिता श्रीमती पार्वती देवी और श्री सुदामा राम ठाकुर का यह बेटा अब युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है। ... ओम प्रकाश ठाकुर की रिपोर्ट ।
Read More: 

ह भी पढें :-  Mandi News: हिमाचल विधानसभा कल्याण समिति ने मंडी जिले में बाल एवं वृद्ध देखभाल केंद्रों का किया निरीक्षण

ह भी पढें :- "OTP से राशन, अंगूठा हुआ बेकार – क्या अब तकनीक ही तय करेगी गरीब की भूख?"

Post a Comment

0 Comments