डीएवी विद्यालय सुंदरनगर के बच्चों को साइंस क्विज में उत्कृष्ट प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
HimachalToday.in
मंडी, सुंदरनगर। डीएवी विद्यालय सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने साइंस क्विज में उत्कृष्ट प्रस्तुति कर स्कूल का नाम रोशन किया है। हाल ही में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा कांगड़ा में आयोजित 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी विद्यालय के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने न केवल प्रतियोगिता में उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि उन्होंने राज्य में विद्यालय का नाम रोशन कर दिया।
सीनियर साइंस और सीनियर सेकेंडरी क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
कक्षा 11वीं की छात्राएं अन्वी और नलिनी ने सीनियर साइंस क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अर्नव और ओशीन ने सीनियर सेकेंडरी साइंस क्विज में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बना दिया उस क्षण ने, जब इन्हीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह एक ऐसा पल था जो न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए सम्मान और गर्व का विषय बन गया। इसके अतिरिक्त, इन मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री जी के साथ विशेष रूप से भोजन करने का भी अवसर प्राप्त हुआ कृ जो निश्चित ही उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। विज्ञान के क्षेत्र में इन विद्यार्थियों की गहरी रुचि और अद्वितीय ज्ञान ने इन्हें एक अत्यंत गौरवशाली मंच पर पहुंचाया है।
प्रधानाचार्य ने कहा हमारे ये चारों छात्र आज के युवा वैज्ञानिकों के प्रतीक हैं
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित मोहित चुघ ने मेधावी छात्रों को, विज्ञान के शिक्षकों और इनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे ये चारों छात्र आज के युवा वैज्ञानिकों के प्रतीक हैं।
इनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र विद्यालय स्तर से ही बड़ी ऊंचाइयां छू सकते हैं। Read More:
यह भी पढें :- Mandi News: कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है मंडी का देवीदढ़- विक्रमादित्य सिंह
यह भी पढें :- हिमाचल में शिक्षा का सशक्तिकरण: 6,000 से अधिक शिक्षक भर्ती, 3100 और पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
यह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
यह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध