Kullu News: भुट्टिको सभागार में लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाई, लोक संस्कृति में योगदान को किया याद

भुट्टिको सभागार में लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी और कर्मचारी

Kullu News: भुट्टिको सभागार में लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाई, लोक संस्कृति में योगदान को किया याद

⭐ Highlights (मुख्य बिंदु):
  • भुट्टिको सभागार में लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाई गई
  • पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • 1966 में बने थे हिमाचल के पहले लोक संस्कृति मंत्री
  • कुल्लू-मनाली के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान
  • लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
  • हर वर्ष भुट्टिको द्वारा सांस्कृतिक पुरस्कार और कार्यक्रम आयोजित

 Himachal Today Tv.

बाली चौकी (कुल्लू): भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के सभागार में प्रसिद्ध लोक संस्कृति प्रेमी और पूर्व मंत्री स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश सहित निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रार्थी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने लाल चंद प्रार्थी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे वर्ष 1966 में हिमाचल प्रदेश सरकार में पहले लोक संस्कृति एवं सहकारिता मंत्री बने थे। उन्होंने प्रदेश में लोक कला, संस्कृति और पहाड़ी सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

उन्होंने कहा कि लाल चंद प्रार्थी केवल कुल्लू ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में एक दूरदर्शी जनसेवक के रूप में याद किए जाते हैं। कुल्लू-मनाली क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें कला केंद्र, जिला अस्पताल, कॉलेज और पर्यटन विकास जैसे कार्य आज भी उनकी दूरदर्शिता के प्रमाण हैं।

Read More: Kullu News: भुट्टिको बुनकरों को बड़ी राहत, 10% मजदूरी बढ़ोतरी का फैसला

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थापित लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र को प्रदेश का सबसे बड़ा खुला लोक सांस्कृतिक मंच बताया गया, जो आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान यहां देश-विदेश के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं।

भुट्टिको संस्था द्वारा हर वर्ष उनकी स्मृति में पहाड़ी भाषा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मोहर सिंह, निदेशक मंडल सदस्य आत्मा राम, इंद्रा देवी, कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी सहित अनेक गणमान्य लोग और कर्मचारी उपस्थित रहे।---डोला सिंह महंत की रिपोर्ट. 

Read More: Kisan के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार: CM Sukhu, मिल्क फेड–NDDB के बीच तीन MoU




Post a Comment

Previous Post Next Post