Una News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हरोली उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक रंगों से सजा ऊना

ऊना के हरोली मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उमड़ी भीड़

 Una News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हरोली उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक रंगों से सजा ऊना


ऊना के हरोली मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उमड़ी भीड़

Himachal Today Tv- 

हिमाचल टुडे टीवी-ऊना | 12 अप्रैल 2026

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत माता चिंतपूर्णी मंदिर की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना से की। पारंपरिक पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के बीच जोरदार स्वागत हुआ। पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमभद्रा नदी तट स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक पगड़ी पहने मुख्यमंत्री शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की गूंज और लोक संस्कृति से सजे सांस्कृतिक दलों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर उमड़ा जनसैलाब उत्सव के प्रति लोगों के उत्साह का साक्षी बना। 

ऊना के हरोली मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सभी को हरोली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृति विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे उत्सव समाज को जोड़ते हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं। 

Read More: Shimla New: CM Sukhu ने पत्रकारिता छात्रों से साझा किए छात्र जीवन के अनुभव, राजनीति में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली उत्सव जन-जन का उत्सव है। बैसाखी की खुशियों से भरा यह आयोजन हरोली के लोगों के जीवन में खुशी, ऊर्जा और एकता का संचार करने का माध्यम है। सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। 

पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने लोकप्रिय गीतों से समां बांधा। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। इससे पहले अभिज्ञा बैंड की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता।

इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमोकोफेड के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थेे। 

Read More: Mandi News: सरकारी संपत्तियां प्राइवेट हाथों में? सुंदरनगर-धनोटू रेस्ट हाउस ठेके पर देने के फैसले पर उठे सवाल


Post a Comment

Previous Post Next Post