Top News

Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

सुंदरनगर में आयोजित विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम की बैठक में मौजूद पेंशनर


Mandi News:  एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

सुंदरनगर में हुई पेंशनर्स फोरम की बैठक, बोर्ड प्रबंधन पर अनदेखी के आरोप
सुंदरनगर में विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम की बैठक में एरियर, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई गई। पेंशनरों ने बोर्ड प्रबंधन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Himachal Today Tv
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक सोमवार को सुकेत सिनेमा परिसर में इकाई अध्यक्ष ईं. के.एस. जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने एरियर, बढ़ी हुई लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ईं. के.एस. जम्वाल और महासचिव सोहन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की दो अप्रैल 2026 को विद्युत परिषद के निदेशक वित्त के साथ औपचारिक बैठक हुई थी। बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को एकमुश्त एरियर भुगतान करने तथा जनवरी 2016 से अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बढ़ी हुई लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और सेवाकाल के एरियर का क्रमवार भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन ने अब तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे पेंशनर और उनके आश्रित परिवार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि बीबीएमबी, एसजेवीएनएल और अन्य विभागों में डेपुटेशन पर भेजे गए कर्मचारियों के देय एरियर भुगतान को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पेंशनर्स फोरम ने सर्वसम्मति से बोर्ड चेयरमैन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जारी करवाने की मांग की। बैठक में जून महीने में क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित करने और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव करवाने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया।

बैठक में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर के.डी. खोसला, एन.पी. शर्मा, आर.पी. धीमान, पी.सी. कटोच, सी.एल. गुप्ता, कश्मीर सिंह ठाकुर, रघुवीर चौधरी, कपूर सिंह, पी.के. शर्मा, जे.पी. गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, यू.के. राणा, पी.आर. पराशर, ललित महाजन, धर्मप्रकाश शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, गंगा राम ठाकुर, विष्णु राम वर्मा, शेर सिंह ठाकुर, नरेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।....अंसारी। 

#Sundernagar  #HPSEB  #Pensioners  #HimachalNews #ElectricityBoard  #PensionIssue  #ArrearPayment

Read More: Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद

*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू

*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित

*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री

*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये

*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर

*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल

*-Shimla News834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात

*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

*-Himachal News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को 5000 रुपये इनाम, ‘गुड समैरिटन’ को कानूनी संरक्षण

*-Mandi News; मंडी के राहला-रोपा जंगल में भीषण आग, 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख; डोगरा रेजिमेंट ने बचाई आबादी

*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें

*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू

*-Kullu News: भुट्टीको शमशी में ठाकुर वेद राम जयंती पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह, महान विभूतियां सम्मानित

*-Shimla News: हिमाचल में नगर निगम और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू

*-30 जून तक CBSE स्कूलों में पूरी होगी शिक्षकों की भर्ती, हिमकेयर घोटाले की जांच के आदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post