Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 73.92 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।
Himachal Today Tv
हिमाचल टूडे टीवी, (शिमला)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) को मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड (Mashobra Resort Limited) की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष (Chief Minister's Sukh Ashray Fund) के लिए 73.92 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत प्रदान की गई है।
मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड एक सरकारी उपक्रम कंपनी है, जिसे ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे योगदान समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय (supreme court) में प्रभावी कानूनी लड़ाई लड़कर मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड को मजबूत किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह संस्थान अब लाभकारी इकाई के रूप में सकारात्मक परिणाम दे रहा है।
मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड से शुरू हुई नई कमाई
उन्होंने कहा कि करीब 120 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल लग्जरी होटल (Wildflower Hall Luxury Hotel) संपत्ति लगभग तीन दशकों तक कानूनी विवादों में उलझी रही। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में कानूनी विशेषज्ञों की सेवाएं लीं और प्रभावी पैरवी की, जिसके चलते बड़ी सफलता हासिल हुई।
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 फरवरी 2024 को इस संपत्ति का कानूनी अधिकार राज्य सरकार को सौंप दिया था, जबकि 31 मार्च 2025 को राज्य सरकार को इसका भौतिक कब्जा भी मिल गया।
इस अवसर पर प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।
वाइल्डफ्लावर हॉल, शिमला (Mashobra) में 8,250 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद आलीशान 5-सितारा हेरिटेज रिसॉर्ट है, जो 22 एकड़ देवदार के जंगलों के बीच स्थित है। लॉर्ड किचनर के पूर्व निवास स्थान पर बना यह होटल अपने शानदार स्पा, इनडोर/आउटडोर गर्म पूल (heated pools) और हिमालय के शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह अब हिमाचल सरकार के स्वामित्व में है।
मुख्य विशेषताएं: स्थान: मशोबरा, शिमला (मुख्य शहर से लगभग 45 मिनट की ड्राइव)।विशेषता: पूर्व में ओबेरॉय समूह द्वारा संचालित, यह अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला (colonial architecture) के लिए जाना जाता है।सुविधाएं: विश्व स्तरीय स्पा (Oberoi Spa), योग, जिम, और कार्ड रूम।गतिविधियां: ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, योग, और चाय के बागानों की सैर।डाइनिंग: 'लुटियंस' (Lutyens) रेस्टोरेंट में भारतीय और एशियाई व्यंजन।
ताजा अपडेट (2025-2026):सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, इस 120 साल पुरानी संपत्ति का मालिकाना हक अब हिमाचल प्रदेश सरकार के पास है।फरवरी 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने ओबेरॉय समूह को होटल का कब्जा राज्य सरकार को सौंपने का निर्देश दिया था।मई 2026 तक, यह संपत्ति 'मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड' के नाम से राज्य सरकार द्वारा प्रबंधित की जा रही है।
यह स्थान अपनी शांति, विलासिता और प्रकृति के बीच एकांत के लिए जोड़ों (couples) और यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
Read More: Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर
*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल
*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें
*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू
*-Shimla News: हिमाचल में नगर निगम और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू
*-30 जून तक CBSE स्कूलों में पूरी होगी शिक्षकों की भर्ती, हिमकेयर घोटाले की जांच के आदेश

Post a Comment