Top News

Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

मंडी में नशा तस्कर की संपत्ति जब्त करते हुए पुलिस कार्रवाई

Himachal News:  हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई  

मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई 
आरोपी और परिजनों की 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त
नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को इस कार्रवाई की पुष्टि 
मंडी नशा मामला- Himachal drug case- NDPS Act property seizure- मंडी पुलिस कार्रवाई-हिमाचल नशा तस्करी-drug smuggler property seized mandi- Himachal Pradesh police news.

Himachal Today Tv. 

हिमाचल टुडे टीवी, ब्यूरो। मंडी। हिमाचल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।  जिला मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी की लाखों रुपये की संपत्ति जब्त कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हटली में दर्ज मामले (अभियोग संख्या 49/25) के तहत 10 मई 2025 को मनोहर लाल निवासी गांव दलाह, तहसील बलद्वाड़ा को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 466 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित की है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 F के तहत आरोपी और उसके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त/फ्रीज कर दिया।

नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को इस कार्रवाई की पुष्टि भी कर दी है।

Read More: Bilaspur Bandli Hydro Engg. कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला: निदेशक पर FIR, प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

जब्त संपत्ति का विवरण 

-आरोपी की 0-10-89 हेक्टेयर भूमि (गांव खलिहान, तहसील बल्ह) -₹13,104

-डबल स्टोरी मकान - ₹11,88,331

-बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (HP 28 C 2846) - ₹94,155

पुलिस अधीक्षक मंडी ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More:  Dangerous Addiction Like Chitta : युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा चिट्टे जैसा भयंकर नशा 


Post a Comment

Previous Post Next Post