Top News

Shimla News: 834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात


हिमाचल के मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu से मुलाकात करते नवपदोन्नत प्राचार्यों का प्रतिनिधिमंडल

Shimla News: 834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात


प्रमोट प्राचार्यों ने मुख्यमंत्री का एक साथ 834 पदोन्नतियों देने पर किया स्वागत  

 Himachal Today Tv. 

हिमाचल टुडे टीवी, ब्यूरो। शिमला।

समाचार:

हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन के नवपदोन्नत प्राचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में शिक्षा विभाग में 834 प्राचार्यों की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इनमें 539 हेडमास्टर और 295 प्रवक्ता शामिल हैं। प्रतिनिधियों ने इसे विभाग के इतिहास में एक साथ की गई सबसे बड़ी पदोन्नति बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 151 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इन स्कूलों में शिक्षकों की पारदर्शी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जिससे सभी को समान अवसर प्राप्त हुए हैं।

Read More: HRTC's NCMC card is becoming the choice of bus passengers: बस यात्रियों की पसंद बन रहा एचआरटीसी का एनसीएमसी कार्ड

प्रतिनिधियों ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है, जो बढ़ते नामांकन से स्पष्ट है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रतन सिंह, महासचिव मुल्ख राज धीमान और वित्त सचिव बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More: Himachal News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को 5000 रुपये इनाम, ‘गुड समैरिटन’ को कानूनी संरक्षण.


Post a Comment

Previous Post Next Post