Top News

Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन

भुंतर में आयोजित लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और किसान

Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन  

कुल्लू में किसान-बागवानों की चेतावनी,
सड़कों और परिवहन व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन

Himachal Today Tv

कुल्लू भुंतर में आयोजित दि लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन की बैठक में सेब सीजन से पहले मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़कों की हालत नहीं सुधारी गई और किसान-बागवानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो घाटी में आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने की। उन्होंने कहा कि हर साल सेब और सब्जी सीजन के दौरान खराब सड़कों के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई क्षेत्रों में सड़कें इतनी जर्जर हैं कि उत्पाद समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाते।

उन्होंने कहा कि कुल्लू घाटी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बागवानी और कृषि पर आधारित है, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण किसान-बागवान लगातार परेशान हैं। सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करना, परिवहन व्यवस्था मजबूत करना और खाद-बीज व कीटनाशकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि गत वर्ष कई किसानों को अपना उत्पाद पीठ पर ढोकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। संगठन ने मांग की कि मंडियों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा मुआवजा और सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता लाने की मांग भी उठाई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार और जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।

किसान-बागवानों ने प्रशासन से जल्द संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो घाटी के किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

बैठक में नव निर्वाचित उपाध्यक्ष देवी सिंह, डोला सिंह महंत, चंद्रवल्लभ शर्मा, दीपक भल्ला, भाग चंद, धर्म चंद, धनवंत मियां, नरेश कुमार, तारा ठाकुर, अजय पाल, हरीश ठाकुर और महासचिव भूप सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।---डोला सिंह महंत की रिपोर्ट.

Read More: Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

*-Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद

*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू

*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित

*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री

*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये

*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर

*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल

*-Shimla News834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात

*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

*-Himachal News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को 5000 रुपये इनाम, ‘गुड समैरिटन’ को कानूनी संरक्षण

*-Mandi News; मंडी के राहला-रोपा जंगल में भीषण आग, 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख; डोगरा रेजिमेंट ने बचाई आबादी

*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें

*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू 


#KulluNews #AppleSeason #FarmersProtest #KisanBagwan #HimachalNews #Bhuntar #AppleFarmers


Post a Comment

Previous Post Next Post