Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद
Himachal Today Tv.
कुल्लू: कुल्लू घाटी की प्रसिद्ध भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा समिति ने आनी में अपना नया शोरूम खोलकर पारंपरिक हस्तकला और ऊनी उत्पादों को नया विस्तार दिया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच कमला मार्केट, आनी में एसबीआई बैंक और एएमआर टैक्स कार्यालय के समीप नए शोरूम का शुभारंभ किया गया।
भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने अपने कर कमलों से नए शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भुट्टिको केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हजारों बुनकर परिवारों की पहचान और उम्मीद का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा में भुट्टिको के शोरूम भवन को नुकसान पहुंचा था, लेकिन नए शोरूम की शुरुआत ने यह साबित कर दिया है कि संस्था हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भुट्टिको के उत्पाद देश और विदेश में ग्राहकों के विश्वास और गुणवत्ता की पहचान बन चुके हैं।
नए शोरूम में शुद्ध ऊनी और पश्मीना शॉल, कुल्लवी टोपी, मफलर, पट्टू तथा अन्य पारंपरिक वूलन उत्पादों का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। पर्यटन सीजन को देखते हुए यहां आने वाले पर्यटकों को कुल्लू घाटी की पारंपरिक बुनाई और हस्तकला की झलक देखने को मिलेगी।
इस मौके पर जिला सहकार संघ के पूर्व निदेशक चंद्रकेश शर्मा, भुट्टिको की कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी, महाप्रबंधक विपणन नीना ठाकुर, कनिष्ठ अधिकारी राजेश ठाकुर, प्रबंधक विपणन मोहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आगामी पर्यटन सीजन में अच्छे कारोबार की कामना की। भुट्टिको प्रबंधन ने विश्वास जताया कि नए शोरूम के खुलने से स्थानीय बुनकरों और व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। ...डोला सिंह महंत की रिपोर्ट.
Read More: Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू
*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित
*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री
*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये
*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर
*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल
*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें
*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू
*-Shimla News: हिमाचल में नगर निगम और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू
*-30 जून तक CBSE स्कूलों में पूरी होगी शिक्षकों की भर्ती, हिमकेयर घोटाले की जांच के आदेश
#Bhuttico #KulluNews #AniNews #Handloom #Pashmina #KulluShawl #HimachalNews #TourismNews #WoolenProducts

.png)
Post a Comment