Kullu News: भुट्टिको के कर्मचारियों को 10% DA का तोहफा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों का भी ऐलान

पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक, श्रीलंका के डब्ल्यू यू हरार्थ को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता पुरस्कार

Kullu News: भुट्टिको के कर्मचारियों को 10% DA का तोहफा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों का भी ऐलान

पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक, श्रीलंका के डब्ल्यू यू हरार्थ को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता पुरस्कार

(Highlights)
  • बड़ी घोषणा: कर्मचारियों के वेतन में 10% महंगाई भत्ते की वृद्धि।
  • विदेशी मेहमान: श्रीलंका की विभूति को मिलेगा सहकारिता का सर्वोच्च सम्मान।
  • कुल्लू का गौरव: बुनकर और पहाड़ी साहित्य के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन।


Himachal Today Tv. 

हिमाचल टुडे टीवी कुल्लू | 13 अप्रैल 2026 देश की प्रतिष्ठित बुनकर संस्था 'भुट्टिको' (भुट्टि बुनकर सहकारी सभा) ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। सभा के सभागार में पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित अहम बैठक में कर्मचारियों को 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करने का बड़ा निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, सहकारिता के पुरोधा रहे स्वर्गीय ठाकुर वेद राम की जयंती पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए चयनित विभूतियों के नामों की भी घोषणा की गई।

श्रीलंका की झोली में जाएगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इस वर्ष सहकारिता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीलंका के श्री डब्ल्यू यू हरार्थ को 'ठाकुर वेद राम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के नागौर से श्री सुभाष चंद आर्य और नूरपुर कांगड़ा से हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष श्री करनैल राणा को सम्मानित किया जाएगा। 

Read More: Una News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हरोली उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक रंगों से सजा ऊना

साहित्य, मीडिया और बुनकर क्षेत्र में इन्हें मिलेगा सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली हस्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा:

+ बुनकर क्षेत्र: श्री विश्व नाथ सुम्मा (कुल्लू), श्री जुगत राम (कुल्लू) और राजू (भूलंग)।

+ प्रिंट व डिजिटल मीडिया: 'अमर उजाला' के विशिष्ट राज्य संपादक श्री वविंद्र कुमार को प्रिंट मीडिया और 'दैनिक सवेरा' के डिजिटल प्रभारी श्री संजीव शर्मा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में योगदान के लिए चुना गया है।

+ साहित्य व संस्कृति: डॉ. हेमेंद्र वाली (कुमारसेन), सविता सहगल (सिरमौर), श्री यतिन पंडित (कुल्लू) और गणेश गन्नी भारद्वाज (कुल्लू)।

+ लाइफ टाइम अचीवमेंट: हमीरपुर से राजेंद्र राजन और पंजाब से डॉ. कमला सैनी रत्तू को उनके जीवन भर की उपलब्धियों के लिए यह सम्मान मिलेगा।

झारखंड विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे मुख्य अतिथि

इस भव्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में डॉ. गुलाब आजाद (उप-कुलपति, आरसी विश्वविद्यालय, झारखंड) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, पंजाब कला साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर संदोष विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य मदन लाल, आत्मा राम, इंद्रा देवी, सोहन सिंह, जोगध्यान, प्रेम सिंह, कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक सुरती देवी, किशन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर और सलाहकार बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। डोला सिंह महंत की रिपोर्ट। 

Read More: Kullu News: भुट्टिको सभागार में लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाई, लोक संस्कृति में योगदान को किया याद



Post a Comment

Previous Post Next Post