}

Shimla New: CM Sukhu ने पत्रकारिता छात्रों से साझा किए छात्र जीवन के अनुभव, राजनीति में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला में एचपीयू पत्रकारिता विभाग के छात्रों से संवाद करते हुए, छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए

Shimla New: CM Sukhu ने पत्रकारिता छात्रों से साझा किए छात्र जीवन के अनुभव, राजनीति में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

 Highlights :

  • मुख्यमंत्री सुक्खू से HPU पत्रकारिता छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मिला
  • छात्रों के साथ संवाद में साझा किए अपने छात्र जीवन के अनुभव
  • 17 साल की उम्र में कक्षा प्रतिनिधि बनकर शुरू किया राजनीतिक सफर
  • शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की जानकारी दी
  • युवाओं को राजनीति और जनसेवा में भागीदारी के लिए प्रेरित किया
  • साधारण परिवार से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बताया

Himachal Today Tv

शिमला: मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला के पत्रकारिता विभाग के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।


अपने छात्र जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मात्र 17 वर्ष की आयु में कक्षा प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पद तक पहुंचे। आगे चलकर वे नगर निगम शिमला के पार्षद और नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।


उन्होंने कहा कि साधारण और गैर-राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद कोई भी व्यक्ति मेहनत और लगन से मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाएं।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी मौजूद रहे। 

Read More: Kisan के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार: CM Sukhu, मिल्क फेड–NDDB के बीच तीन MoU



Post a Comment

Previous Post Next Post