Top News

Himachal News: आपदा से निपटने के लिए 2687 करोड़ की रेडी-एचपी परियोजना पर फोकस

शिमला में रेडी-एचपी परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Himachal News:  आपदा से निपटने के लिए 2687 करोड़ की रेडी-एचपी परियोजना पर फोकस

मुख्यमंत्री बोले- सुदृढ़ आधारभूत ढांचा और आजीविका सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

Hiamchal Today Tv.

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को रेडी-एचपी (रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी हिमाचल प्रदेश) परियोजना की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 2687 करोड़ रुपये लागत की यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश में आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में अहम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्रदेश में बादल फटने की 86, भूस्खलन की 234 और बाढ़ की 121 घटनाएं सामने आईं, जिनसे 12,500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हिमालयी भू-वैज्ञानिक क्षेत्र में स्थित होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि रेडी-एचपी परियोजना के तहत आपदा प्रभावित आधारभूत ढांचे जैसे सड़कें, जलापूर्ति योजनाएं, बिजली व्यवस्था और आजीविका परियोजनाओं की पुनर्स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा आपदा के बाद पुनर्वास के लिए मजबूत और प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के माध्यम से लोगों को शीघ्र राहत, बेहतर पुनर्वास सुविधा और सरकारी सेवाओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। ग्रीन पंचायत जैसी योजनाओं के जरिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जबकि सामाजिक सुरक्षा और बीमा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने किसानों और बागवानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनकी फसलों और आजीविका की सुरक्षा के लिए मजबूत ढांचा तैयार किया जाना जरूरी है।

बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सलाहकार योजना वीरेन्द्र कुमार, निदेशक ऊर्जा राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज राघव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।....अंसारी। 

Read More: Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन

*-Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

*-Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद

*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू

*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित

*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री

*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये

*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर

*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल

*-Shimla News834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात

*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

*-Himachal News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को 5000 रुपये इनाम, ‘गुड समैरिटन’ को कानूनी संरक्षण

*-Mandi News; मंडी के राहला-रोपा जंगल में भीषण आग, 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख; डोगरा रेजिमेंट ने बचाई आबादी

*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें

*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू 

Post a Comment

Previous Post Next Post