Top News

Kullu News: बंजार घाटी के लारजी मेले में उमड़ी देव आस्था, कुल्लवी संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा

लारजी मेले में देव रथों के साथ उमड़े श्रद्धालु और कुल्लवी नाटी प्रस्तुत करते महिला मंडल

Kullu News: बंजार घाटी के लारजी मेले में उमड़ी देव आस्था, कुल्लवी संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा


 हिमाचल टुडे टीवी

बंजार/कुल्लू। बंजार घाटी की 24 कोटि सराज के मुख्य द्वार लारजी में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले में देव आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में कोठी बूंगा के आराध्य देव श्री बड़ा छमाहूँ, पलदी छमाहूँ, खनी छमाहूँ, धामनी छमाहूँ तथा देवी तोतला माता के भव्य देव रथों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। हजारों श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ढोल-नगाड़ों, रणसिंघा, करनाल और शहनाई की मधुर धुनों से पूरा लारजी क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मेले में पारंपरिक कुल्लवी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। महिला मंडलों और युवक मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

मेले में हिमाचली व्यंजन, ऊनी वस्त्र, मिट्टी के पारंपरिक बर्तन और स्थानीय हस्तशिल्प आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय प्रबुद्धजनों ने बताया कि यह ऐतिहासिक मेला सदियों से सराज घाटी की सांस्कृतिक पहचान बना हुआ है और हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला मंडल लारजी और स्थानीय लोगों ने मेले के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग का आभार जताया।..बाली चौकी, कुल्लू से डोला सिंह महंत की रिपोर्ट : 

Read More: Himachal News: आपदा से निपटने के लिए 2687 करोड़ की रेडी-एचपी परियोजना पर फोकस

*-Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन

*-Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर

*-Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद

*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू

*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित

*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री

*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये

*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर

*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल

*-Shimla News834 प्राचार्यों की पदोन्नति पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार, प्रमोट प्राचार्यों ने की मुलाकात

*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

*-Himachal News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को 5000 रुपये इनाम, ‘गुड समैरिटन’ को कानूनी संरक्षण

*-Mandi News; मंडी के राहला-रोपा जंगल में भीषण आग, 20 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख; डोगरा रेजिमेंट ने बचाई आबादी

*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें

*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू 

#LarjiMela  #BanjarValley  #KulluCulture  #DevParampara  #KulviNati #HimachalNews  #HimachalTodayTV  #KulluNews  #HimachalCulture #TraditionalFair

Post a Comment

Previous Post Next Post