Kullu News: बंजार में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज
बंजार में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज
गिरधारी लाल और मोहन सिंह मोंटू के लिए मांगे वोट- बंजार क्षेत्र में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने गिरधारी लाल चौहान और मोहन सिंह मोंटू के पक्ष में विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा।
हिमाचल टूडे टीवी। (बंजार)|
बंजार क्षेत्र में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सेस राम आजाद ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न पंचायतों का दौरा कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य मान सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्षा कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत और पूर्व प्रधान गुड्डू राम ने ग्राम पंचायत लारजी के थूआरी, धामण, हूरला सहित ग्राम पंचायत कोटला के चकूरठा, मंगलौर, थाटीबीड़, देऊठा, चनौन, प्लाच और जमद क्षेत्रों में जाकर जिला परिषद उम्मीदवार गिरधारी लाल चौहान के पक्ष में प्रचार किया। वहीं कोटला वार्ड से बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवार मोहन सिंह मोंटू के लिए भी लोगों से समर्थन मांगा गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि इस बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जिला परिषद और ब्लॉक समिति में मजबूत जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए कार्य करती रही है।
पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत ने कहा कि गिरधारी लाल चौहान एक ऊर्जावान और समाजसेवा की भावना रखने वाले युवा हैं, जो जिला परिषद में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह मोंटू भी युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व बीडीसी प्रतिनिधि क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए और एनएचपीसी परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार तथा अन्य सुविधाएं दिलाने में भी विफल रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को प्रदूषण राहत और अन्य अधिकारों से भी वंचित किया गया।
पूर्व जिला परिषद सदस्य मान सिंह और पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्षा कृष्णा देवी ने भी लोगों से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत का विकास पंचायत के भीतर ही सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय गणमान्य लोगों न भी भाग लिया तथा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राधा देवी, लीला देवी, दुर्गा देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सुमन कुमारी, सीमा देवी, नूपी देवी, ऊषा देवी, केसरा देवी, विंद्री देवी, प्रवीण कुमार, घनश्याम सिंह, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, भूप सिंह, रूप सिंह, सुभाष, अमर सिंह, देवी सिंह, तीला सिंह और पूर्व वन अधिकारी तेजा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।--- डोला सिंह महंत की रिपोर्ट।
Read More: Himachal News: OPS बहाली से कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने पूरी की पहली गारंटी
*- Kullu News: बंजार घाटी के लारजी मेले में उमड़ी देव आस्था, कुल्लवी संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा
*- Himachal News: आपदा से निपटने के लिए 2687 करोड़ की रेडी-एचपी परियोजना पर फोकस
*-Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन
*-Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर
*-Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद
*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू
*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित
*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री
*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये
*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर
*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल
*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें
*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू

Post a Comment