Mandi News: बढ़ती गर्मी से अलर्ट मोड पर मंडी प्रशासन, लू से बचाव को जारी हुई एडवाइजरी
* पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
* स्कूलों और अस्पतालों में विशेष सतर्कता
* वन विभाग और किसानों को भी अलर्ट
Himachal Today TV
मंडी- मंडी
जिला में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह
अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के
अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते
हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
प्रशासन
के अनुसार सुंदरनगर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं
बल्ह घाटी, धर्मपुर, सरकाघाट और अन्य निचले इलाकों में भी
भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में सामान्य से कम
बारिश और ज्यादा लू चलने की संभावना जताई है।
पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
जिला
प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को सभी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए हैं। जल स्रोतों, टैंकों और हैंडपंपों की नियमित सफाई और क्लोरीनीकरण करने को कहा
गया है। साथ ही बस अड्डों, अस्पतालों,
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे
पानी के कूलर और फिल्टर चालू रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
स्कूलों और अस्पतालों में विशेष सतर्कता
प्रशासन
ने स्कूलों और कॉलेजों को दोपहर के समय बाहरी गतिविधियां कम करने, विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल और
छायादार स्थान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को
अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए विशेष
इंतजाम करने को कहा गया है।
अस्पतालों
में एम्बुलेंस सेवाएं, पंखे,
कूलर, बर्फ के पैकेट और जरूरी दवाइयां उपलब्ध
रखने के आदेश दिए गए हैं। बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती
महिलाओं और बाहरी मजदूरों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
वन विभाग और किसानों को भी अलर्ट
वन
विभाग को जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा
गया है। वहीं कृषि और बागवानी विभाग किसानों को फसलों को लू से बचाने और जल
संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूक करेगा।
पशुपालन
विभाग को भी पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और छायादार स्थान उपलब्ध करवाने के
निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से अपील
जिला
दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से
धूप में बाहर निकलने से बचें, अधिक
मात्रा में पानी पिएं और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।
#MandiNews #HeatwaveAlert #HimachalNews #WeatherUpdate #Sundernagar
Read More : Kullu News: बंजार में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज
*- Himachal News: OPS बहाली से कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने पूरी की पहली गारंटी
*- Kullu News: बंजार घाटी के लारजी मेले में उमड़ी देव आस्था, कुल्लवी संस्कृति और परंपरा की अनूठी छटा
*- Himachal News: आपदा से निपटने के लिए 2687 करोड़ की रेडी-एचपी परियोजना पर फोकस
*-Kullu News : सेब सीजन से पहले सड़कों की हालत सुधारो, नहीं तो होगा आंदोलन : किसान-बागवान संगठन
*-Mandi News: एरियर और बढ़ी हुई देनदारियों के भुगतान में देरी पर भड़के बिजली बोर्ड पेंशनर
*-Kullu News: आनी में खुला भुट्टिको का नया शोरूम, पर्यटकों को मिलेंगे शुद्ध ऊनी और पश्मीना उत्पाद
*-Shimla News: हिमाचल में 1 जून से एंटी-चिट्टा अभियान का दूसरा चरण शुरू
*- Himachal News: आम चुनावों को 26, 28 और 30 मई को संबंधित क्षेत्रों में पेड होलीडे घोषित
*-Himachal News: मुख्यमंत्री ने शुरू की डिजिटल गेट पास प्रणाली, अब सचिवालय में मोबाइल पर मिलेगी एंट्री
*- Shimla News: मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिए 73.92 लाख रुपये
*- Khas Khabar: सविता प्रधान - आत्महत्या के प्रयास से PCS अधिकारी बनने तक का सफर
*-Himachal News Updat: News Gallery: खबरों का अवलोकल
*-Himachal News: हिमाचल पुलिस की मंडी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
*-Mandi News: नेरचौक हादसा: खड़ी हाइड्रा मशीन से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
*-Kullu News: भुट्टिको का 86वां अधिवेशन: 13.49 करोड़ की बिक्री, बुनकरों को 10% बढ़ी दरें
*-Shimla News: चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन, 16 करोड़ से 66 केवी सब-स्टेशन: सीएम सुक्खू

Post a Comment