Mandi News: कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है मंडी का देवीदढ़- विक्रमादित्य सिंह
नाचन क्षेत्र में सड़कों के उन्नयन पर व्यय होंगे 73 करोड़ रुपए
चैलचौक से देवीदढ़ सड़क का सीआरएफ के तहत होगा सुधार, डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश
लोक निर्माण मंत्री ने देवीदढ़ में सुनी जनता की समस्याएं
पिता स्व. वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत: मंडी संसदीय क्षेत्र से गहरा नाता
Himachal Today Tv
मंडी, देवीदढ़ (हिमाचल प्रदेश), 4 जून।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र की दूरस्थ पंचायत जहल के देवीदढ़ गांव में आयोजित "सरकार गांव के द्वार" कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने देवीदढ़ को पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को भी टक्कर देता है।
विक्रमादित्य सिंह ने मौके पर ही चैलचौक से देवीदढ़ सड़क को केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत चौड़ा व सुदृढ़ करने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
पिता स्व. वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत: मंडी संसदीय क्षेत्र से गहरा नाता
विक्रमादित्य सिंह भले ही शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विधायक के रूप में जीतने के उपरांत हिमाचल सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हैं। मंडी में विक्रमादित्य सिंह का नाता पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह से जुडा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह से मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग भावनात्मक रूप से भी जुडे है। उन्होंने पूर्व सांसद राजा ललित सेन के बाद मंडी में बतौर सांसद पहला चुनाव लडा और मंडी में आज भी वीरभद्र सिंह का नाम सम्मान और युग पुरूष के तौर लिया जाता है।
73 करोड़ रुपए होंगे सड़कों के उन्नयन पर खर्च
मंत्री ने बताया कि नाचन क्षेत्र में सड़कों के उन्नयन के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 73 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं में नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और CRF जैसी योजनाएं शामिल हैं।
जनता की समस्याएं सुनी और समाधान करने के निर्देश किए
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत जहल के देवीदढ़ में लोक निर्माण मंत्री ने देवीदढ़ में जनता की समस्याएं सुनी और समाधान करने के निर्देश किए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और वे व्यक्तिगत तौर पर भी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रतिमाह राजस्व अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार की इस पहल के बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में प्रदेश के लिए लगभग 1500 किलोमीटर सड़कें शामिल
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के स्तरोन्नयन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण चार में प्रदेश के लिए लगभग 1500 किलोमीटर सड़कें शामिल की गई हैं और नाचन क्षेत्र की 48 सड़कें भी इनमें शामिल हैं। इसके लिए केंद्र से शीघ्र ही सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने इन सड़कों के लिए एफसीए मामले और भूमि प्रदान करने की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का आह्वान स्थानीय जनता से किया।
200 से 250 आबादी वाले सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि चैलचौक-गोहर-पंडोह सड़क के विस्तारीकरण एवं उन्नयन पर लगभग 9.50 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के माध्यम क्षेत्र में चार सड़कों की मेटलिंग टारिंग एवं स्तरोन्नयन पर लगभग 50 करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त नेहरा से फगोह सड़क पर 6.90 करोड़ रुपए तथा भलोठ से सरयाच सड़क पर 6.66 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 200 से 250 आबादी वाले सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। आगामी दो वर्षों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पंचायतों एवं शहरी निकायों में फंड के बावजूद कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों को सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में इसकी समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कई योजनाओं में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर ऐसे मामलों पर सरकार व विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस मामले में गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि विकास योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारा जा सके।
शहीद सैनिक वीर नारियों को सम्म्नित किया
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत किरन कुमारी व तुलसी देवी को दो-दो लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लाभार्थी रोजा चौहान सुपुत्री कुसुम लता को 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त वीर नारियों नीतू देवी पत्नी शहीद भूपेंद्र कुमार, निर्मला देवी पत्नी शहीद पूर्णचंद तथा इंदिरा देवी पत्नी शहीद सिपाही इंद्र सिंह को भी सम्मानित किया।
एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत देवदार का पौधा लगाया
लोक निर्माण मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर विकासात्मक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। साथ ही एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत देवदार का पौधा रोपित किया। इसके अतिरिक्त लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं राजस्व मामलों के निपटारे के लिए भी शिविर आयोजित किए गए।
यह गणमान्य शामिल हुए
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, मिल्कफैड के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, नाचन से पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह, पूर्व बीडीसी चेयरमैन नीलमणी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित विभागीय उच्चाधिकारी, देवी मुंडासन माता मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। Read More:
यह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
यह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध