Kullu News: भुट्टिको परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प – ठाकुर सत्य प्रकाश

 
Kullu News: भुट्टिको परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प – ठाकुर सत्य प्रकाश

Kullu News: भुट्टिको परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प – ठाकुर सत्य प्रकाश

+विश्व पर्यावरण दिवस पर भुट्टिको परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठाकुर सत्य प्रकाश ने पेड़ों के संरक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 

HimachalToday.in

मंडी, बाली चौकी 5 जून 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा समिति एवं ठाकुर वेदराम मेमोरियल सोशल, कल्चरल, वेलफेयर एवं एनवायरमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में मंडी स्थित भुट्टिको परिसर तथा वन भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर दर्जनों विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

 ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा – “पेड़ जीवन का आधार हैं”

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा:

“पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। यह केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत प्रयास की आवश्यकता है। जंगलों को आग और अतिक्रमण से बचाना हम सबका कर्तव्य है।”

उन्होंने कहा कि पौधारोपण से न केवल वन सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि स्वच्छ वायु, जलवायु और जैव विविधता को भी संरक्षित किया जा सकता है।

समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने निभाई भागीदारी

इस अभियान में भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक टिकम राम, आत्मा राम, निर्मला देवी, महाप्रबंधक किशन चंद, प्रबंधक कविता ठाकुर, वीना ठाकुर, सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर, सदस्य ब्रह्मस्वरूप ठाकुर, चांद किशोर, रामदेव, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त स्थानीय पंचायत जरड भुट्टी कॉलोनी की प्रधान हर्षा ठाकुर, उप-प्रधान नीरज ठाकुर और सभी वार्ड सदस्य तथा सैकड़ों गांववासी भी उपस्थित रहे। ---बाली चौकी से डोला सिंह महंत  

Read More: 

ह भी पढें :- Mandi News: कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है मंडी का देवीदढ़- विक्रमादित्य सिंह

ह भी पढें :- विशाल मेगा मार्ट मंडी में 9 पदों के लिए इंटरव्यू, वेतन का कोई खुलासा नहीं – बेरोजगारों में असमंजस
ह भी पढें :- हिमाचल में शिक्षा का सशक्तिकरण: 6,000 से अधिक शिक्षक भर्ती, 3100 और पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
ह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
ह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध 



Post a Comment

Previous Post Next Post