इंदु पटियाल का तीखा हमला: महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की सत्ता लालसा पर कांग्रेस प्रवक्ता का प्रहार
+ कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने मोदी सरकार को महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी पर घेरा। ₹10 की अस्पताल पर्ची पर मची BJP में चीख-पुकार। पढ़ें पूरा बयान और तीखे आरोप...
HiamchalTodayTv
कुल्लू, बंजार, (हिमाचल प्रदेश), विशेष समाचार :
महंगाई की मार – भाजपा सरकार में जनता की कमर टूटी, इंदु पटियाल का आग उगलता बयान!
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष इंदु पटियाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश आज अभूतपूर्व महंगाई की गिरफ्त में है और भाजपा नेतृत्व चुप्पी साधे बैठा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो गैस सिलेंडर ₹ 365 में मिलता था, वह आज ₹ 1000 से पार हो गया है। पेट्रोल ₹50 से बढ़कर ₹100 लीटर तक पहुंच गया है। तेल, दालें, सब्ज़ियाँ, चीनी – हर जरूरी वस्तु आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। लेकिन भाजपा के किसी भी नेता के होंठ नहीं हिलते!
इंदु पटियाल ने भाजपा की नीतियों को "जनविरोधी और संवेदनहीन" बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को जनता की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा – “आज अस्पताल की 10 की पर्ची पर भाजपा को पेट में मरोड़ हो रही है, लेकिन गैस और पेट्रोल की आसमानी कीमतें उन्हें सुहाती हैं!”
इंदु पटियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि:
-
उनकी सरकार ने बस किराया तीन बार बढ़ाया था,
-
बिजली-पानी के बिलों में ज़बरदस्त बढ़ोतरी की गई,
-
बाहरी राज्यों के संघ से जुड़े लोगों को हिमाचल की नौकरियों में घुसाया गया,
-
स्वास्थ्य विभाग में PPE किट और सैनिटाइज़र घोटाले हुए,
-
स्कूली बच्चों की वर्दियों तक में घोटाले किए गए।
उन्होंने याद दिलाया कि राजीव बिंदल को स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था और शिक्षा विभाग भी घोटालों से नहीं बच सका।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची
2023 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि “खनन माफिया” ने नदियों का बेरहमी से दोहन किया, जो त्रासदी का कारण बना। लेकिन भाजपा नेताओं ने केंद्र से राहत पैकेज लाने की बजाय, राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची।
इंदु पटियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के छह विधायकों को तोड़कर पहले राज्यसभा की सीट हथियाने की साजिश रची, और फिर प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रची। इससे प्रदेश को भारी चुनावी खर्च का बोझ झेलना पड़ा।
प्रदेश सरकार बिना केंद्रीय मदद के काम कर रही है
उन्होंने कहा कि “प्रदेश सरकार बिना केंद्रीय मदद के काम कर रही है, ऐसे में ₹10 की पर्ची से स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। ये जन सहभागिता है, लेकिन भाजपा इसे मुद्दा बना रही है – ये दोहरे मापदंड नहीं तो और क्या हैं?” ...डोला सिंह महंत की रिपोर्ट.
Read More:
यह भी पढें :- Mandi News: कश्मीर या स्विटजरलैंड की वादियों को टक्कर देता है मंडी का देवीदढ़- विक्रमादित्य सिंह
यह भी पढें :- हिमाचल में शिक्षा का सशक्तिकरण: 6,000 से अधिक शिक्षक भर्ती, 3100 और पदों पर जल्द होगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
यह भी पढें :- सुंदरनगर के दक्ष ठाकुर ने कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
यह भी पढें :- सुंदरनगर में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी भवन को निजी कॉलेज को सौंपने पर विवाद, NSUI ने जताया विरोध