Mandi News: एनएच-305 की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 27 अप्रैल को करेंगे चक्का जाम

Mandi News: NH-305 खराब सड़क के विरोध में बाली चौकी में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग और व्यापारी

 Mandi News: एनएच-305 की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश,  27 अप्रैल को करेंगे चक्का जाम 

 एनएच-305 की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश
बाली चौकी में व्यापार मंडल का प्रदर्शन
27 अप्रैल को करेंगे चक्का जाम 

Himachal Today Tv. 

हिमाचल टुडे टीवी | बाली चौकी (मंडी):
नेशनल हाईवे-305 की बदहाल स्थिति को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बाली चौकी व्यापार मंडल के आह्वान पर औट टनल से जलोड़ी पास तक के विभिन्न क्षेत्रों के संगठनों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और सड़क की खराब हालत पर गहरी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही एनएच-305 की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो 27 अप्रैल 2026 को बाली चौकी के जीरो चौक पर दो घंटे का चक्का जाम कर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

Read More: Una News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हरोली उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक रंगों से सजा ऊना


किसान नेता महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि पर्यटन कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र के होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पर्यटन से जुड़े कारोबारियों और संगठनों ने भी संयुक्त रूप से कहा कि एनएच-305 पर गड्ढों की भरमार ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसंघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि सड़क सुधार कार्य जल्द शुरू न होने की स्थिति में आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। ----डोला सिंह महंत की रिपोर्ट।

Read More: Mandi News: गोहर में अश्वगंधा जागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचा औषधीय पौधा और खेती का संदेश


Post a Comment

Previous Post Next Post