Sansad Anurag Thakur: सुंदरनगर में बोले अनुराग सिंह ठाकुर : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत
- बाबा साहेब की विरासत को सिर्फ भाजपा ने सहेजा: अनुराग सिंह ठाकुर
- कांग्रेस ने किए भीमराव अंबेडकर जी के दिए संविधान की आत्मा पर प्रहार
- “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत
- कांग्रेस ने बाबा साहेब की संविधान सभा में एंट्री रोकने के लिए रचे षड्यंत्र
- नेहरू की निजी रुचि के चलते कांग्रेस ने चुनावों में हराए थे अंबेडकर
- कांग्रेस ने बाबा साहेब के निधन के बाद भी किया उनका अपमान
- भाजपा ने राष्ट्रीय स्मारक बनाया-संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में किया स्थापित
- केवल वोटबैंक की राजनीति में लगी है कांग्रेसः राकेश
HimachalToday.in
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद Anurag Thakur अनुराग सिंह ठाकुर ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अन्तर्गत मंडी जिले के सुंदरनगर में जनसभा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के कार्यों पर प्रकाश डाला।
Anurag Thakur: कांग्रेस ने किए भीमराव अंबेडकर जी के दिए संविधान की आत्मा पर प्रहार
Anurag Thakur-अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान देकर भारत गर्व के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया था। मगर कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से ही भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के दिए संविधान की आत्मा पर प्रहार कर इसे ख़त्म करने के अनेकों प्रयास किए हैं। नेहरू जी एक बाद एक करके बाबा साहेब के संविधान में संशोधन करते चले गये। क्योंकि उन्हें हजम ही नहीं हुआ कि कैसे एक गरीब व अनुसूचित परिवार में जन्मे व्यक्ति ने भारत को संविधान देने का काम किया। इंदिरा जी के शासनकाल में तो आपातकाल लगा कर्व संविधान को तार-तार कर दिया गया।
“बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत
Anurag Thakur-अनुराग ठाकुर ने कहा “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने वंचितों, शोषितों, पीड़ितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनके सपनों को साकार करने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने आजादी के पहले दिन से ही बाबा साहेब को राजनीतिक रूप से कुचलने और हाशिए पर धकेलने का काम किया।”
Anurag Thakur-कांग्रेस ने बाबा साहेब की संविधान सभा में एंट्री रोकने के लिए रचे षड्यंत्र
उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब की संविधान सभा में एंट्री रोकने के लिए षड्यंत्र रचे। बंगाल से बाबा साहेब का निर्वाचन क्षेत्र पाकिस्तान में समेट दिया गया, जिससे उनकी राह कठिन हो गई। बाद में हिंदू महासभा के एम.आर. जयकर ने अपनी सीट त्यागकर उन्हें संविधान सभा में आने का मार्ग प्रशस्त किया। नेहरू की निजी रुचि के चलते कांग्रेस ने चुनावों में हराए थे अंबेडकर
Anurag Thakur-अनुराग ठाकुर ने बताया कि बाबा साहेब को 1952 और 1954 के दोनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने हराने का षड्यंत्र रचा। 1952 में बॉम्बे नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नारायण काजरोलकर ने उन्हें हराया। 1954 में भंडारा से चुनाव लड़ते समय खुद जवाहरलाल नेहरू की निजी रुचि के चलते अंबेडकर कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए। जयप्रकाश नारायण जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी तब चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे।
कांग्रेस ने बाबा साहेब के निधन के बाद भी किया उनका अपमान
Anurag Thakur-ठाकुर ने कहा, 1951 में नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते वक्त बाबा साहेब ने खुलकर कहा था कि नेहरू सरकार ने उन्हें आर्थिक नीतियों और दलितों से जुड़े मुद्दों पर बोलने से रोक दिया। कांग्रेस ने उनके निधन के बाद भी उनका अपमान करना नहीं छोड़ा कृ न तो दिल्ली में अंतिम संस्कार की अनुमति दी, न कोई राजकीय विमान उपलब्ध कराया और न ही उनके आवास को स्मारक घोषित किया। यह कार्य भी नरेंद्र मोदी सरकार ने 2018 में पूरा किया, बाबा साहेब के दिल्ली स्थित आवास को श्रद्धांजलि स्थल के रूप में विकसित कर राष्ट्र को समर्पित किया।
भाजपा ने राष्ट्रीय स्मारक बनाया-संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में किया स्थापित
Anurag Thakur-अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही वह दल है जिसने बाबा साहेब के विचारों और धरोहरों का सम्मान करते हुए पंचतीर्थ का निर्माण किया, उनके जन्मस्थान महू में राष्ट्रीय स्मारक बनाया और संविधान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्थापित किया।उन्होंने कहा कि,कांग्रेस ने खुद को भारत रत्न दिलवाया लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान भी नहीं दिया। जब केंद्र में वीपी सिंह सरकार थी, तब भाजपा के दबाव और अटल जी के आग्रह पर बाबा साहेब को भारत रत्न प्रदान किया गया।
राकेश जमवाल ने कहा-कांग्रेस की नीतियाँ हमेशा समाज को बांटने वाली
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियाँ हमेशा समाज को बांटने वाली और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण बढ़ाकर सामाजिक सौहार्द को चोट पहुँचाई, जबकि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को सम्मान देने के लिए पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना और भीम ऐप जैसी योजनाएँ शुरू कीं। राकेश जमवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने डॉ. अंबेडकर के योगदान को दबाने का प्रयास किया और सत्ता से दूर रखने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंबेडकर जी की धरोहर को संरक्षित कर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है।
केवल वोटबैंक की राजनीति में लगी है कांग्रेसः राकेश
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश जमवाल ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य कर रही है जबकि कांग्रेस केवल वोटबैंक की राजनीति में लगी है।
Read More: