NH-305 की बदहाल सड़क पर 22 अप्रैल को बंजार में होगा बड़ा एक्शन, संगठनों ने मांगा समय

बंजार में एनएच-305 की खराब हालत को लेकर बैठक की तैयारी करते व्यापारी और सामाजिक संगठन

 
NH-305 की बदहाल सड़क पर 22 अप्रैल को बंजार में होगा बड़ा एक्शन, संगठनों ने मांगा समय

हिमाचल प्रदेश के बंजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) की खराब हालत को लेकर अब आंदोलन तेज होने जा रहा है। 22 अप्रैल 2026 को बंजार में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और परिवहन यूनियनों द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल तैयार कर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ से मुलाकात कर सड़क की दुर्दशा को उठाया जाएगा।

  • 22 अप्रैल को बंजार में संगठनों की अहम बैठक
  • NH-305 की खराब हालत पर उठेगी आवाज
  • इंजीनियर-इन-चीफ Surender Pal Jagota से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
  • औट टनल से जलोड़ी पास तक सड़क की स्थिति पर चिंता
  • मेलों से पहले सड़क सुधार की मांग तेज

  • Himachal Today Tv 
    बंजार/बाली चौकी (कुल्लू), 20 अप्रैल 2026:

    बाली चौकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 अप्रैल 2026 को लोक निर्माण विभाग शिमला के इंजीनियर-इन-चीफ Surender Pal Jagota राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) का निरीक्षण करने बंजार पहुंचेंगे। निरीक्षण के बाद उनका दौरा जलोड़ी पास होते हुए आनी-लुहरी तक रहेगा।

    Read More: Mandi News: एनएच-305 की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 27 अप्रैल को करेंगे चक्का जाम

    इसी को देखते हुए क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और परिवहन यूनियनों से अपील की गई है कि वे 22 अप्रैल से पहले आपसी विचार-विमर्श कर एकजुट हों और सड़क की खराब स्थिति पर सामूहिक रणनीति तैयार करें।

    यशपाल शर्मा ने बताया कि औट टनल से लारजी, बाली चौकी, मंगलौर, तरगाली, सिद्धवां, बंजार, जीभी, घयागी, सोझा और जलोड़ी पास तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

    उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रक, टिपर, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, होटल व्यवसायी, होम-स्टे संचालक और स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं। कई बार इस समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में बंजार मेला और बाली चौकी मेला जैसे बड़े आयोजन होने वाले हैं, जिनमें यातायात बढ़ेगा। यदि सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    Read More: Shimla News: हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले: MSP बढ़ोतरी से लेकर 1000 पुलिस भर्ती तक बड़े निर्णय

    उन्होंने सभी संगठनों—टैक्सी यूनियन, ट्रक-टिपर यूनियन, व्यापार मंडल, जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन, महिला हट एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं—से अपील की कि वे 22 अप्रैल को बंजार में एकत्र होकर प्रतिनिधिमंडल के रूप में इंजीनियर-इन-चीफ से मिलें और जनहित की इस गंभीर समस्या को मजबूती से उठाएं। ...बाली चौकी से डोला सिंह महंत। 



  • Post a Comment

    Previous Post Next Post