Sundernagar Devta Mela 2025 : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 का भव्य आगाज

शोभायात्रा से सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 का भव्य आगाज

Sundernagar Devta Mela 2025


  • शोभायात्रा से सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 का भव्य आगाज
  • देव वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंज उठा पूरा शहर 
  • मंत्री ने किया देव सदन बनाने का वादा 
  • शोभा यात्रा में 175 देवी देवता हुए शामिल
  • चिटटा जैसे नशे के खिलाफ सरकार सख्त 
  • सलापड़-तत्तापानी सड़क का जल्द पूरा होगा निर्माण
  • एक महीने में शुरू हो जाएगा पंडोह पुल का निर्माण

HimachalToday.in

सुंदरनगर की शुकदेव वाटिका में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई शोभायात्रा से सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 का भव्य आगाज हुआ। धरती पर मानों स्वर्ग उतर आया है, देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर करीब दो सौ देवी देवता शामिल हो रहे है। 

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, चंपा ठाकुर, नरेश चैहान, हिरेंद्र सेन के साथ बुधवार देवी-देवताओं की पूजा की। इसके उपरांत शोभा यात्रा की अगुवाई के साथ सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 का शुभारंभ किया।

देव वाद्ययंत्रों की धुनों से गूंज उठा पूरा शहर 

पारंपरिक ढोल नगाडे वाद्य यंत्रों की धुनों पर सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 में देवी-देवताओं के साथ नाचते गाते देवलुओं का कारवां शहर के भोजपुर बाजार से होते हुए मेला मैदान जवाहर पार्क की की ओर बढ़ा। इस दौरान बाजार में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया है।  इस अवसर पर 3 करोड़ की शुकदेव वाटिका और देहरी पार्क जीर्णाेद्धार परियोजना का और 50 लाख से बनने वाले कार्यकारी अधिकारी आवासीय भवन का भी शिलान्यास किया। 

Sundernagar Devta Mela 2025


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया देव सदन बनाने का वादा 

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुल्लू और मंडी में बनाए गए देव सदन की तर्ज पर ही सुंदरनगर में भी देव सदन बनाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि पूर्व में जय राम ठाकुर के नेतृत्व की सरकार के दौरान देव सदन बनाने की मांग की गई। लेकिन इस दिशा में कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 से सुकेत रियासत से जुडे करीब 186 देवी देवताओं के लिए सदन बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। विक्रमादित्य सिंह से इसके लिए उम्मीद जगी है। देव सदन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर का देवता मेला मंडी महाशिवरात्रि और कुल्लू दशहरा मेले के स्तर पर हो रहा है।

शोभा यात्रा में 175 देवी देवता हुए शामिल

पहले शोभा यात्रा में देवी देवताओं पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की तर्ज पर इस बार ड्रोन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है। सुंदरनगर सुकेत देवता मेला 2025 के शुभारंभ पर शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क सुंदरनगर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 175 देवी देवताआंे से शोभा यात्रा में शिरकत की है। 

सलापड़-तत्तापानी सड़क का जल्द पूरा होगा निर्माण

उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत विभिन्न सड़कों के अपग्रेडशन के कार्य चल रहे हैं। सलापड़ से तत्तापनी सड़क की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण की एफसीए स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इस सड़क का बहुत शीघ्र निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। 

एक महीने में शुरू हो जाएगा पंडोह पुल का निर्माण

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगले एक महीने के अंदर पंडोह पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। केन्द्र सरकार ने बरसात में बहे विभिन्न पुलों के निर्माण के लिए 140 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि पंडोह से लेकर बग्गी तक वाया चैलचौक तक सड़क को चौड़ा करने के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृति करवाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला में बेहतर के लिए महत्वपूर्ण सड़कों को अपग्रेड किया जा रहा है।

चिटटा जैसे नशे के खिलाफ सरकार सख्त 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चिटटा जैसे नशे के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि 5 ग्राम से अधिक चिटटा मिलने को गैर जमानती अपराध की श्रेणी मेंशामिल किया जा रहा है। ताकि इसके कारोबार को समाप्त किया जा सके। Read More: 


Post a Comment

0 Comments