Koldam Help, women self employment: कोलडैम की मदद से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को मिला स्वरोजगार

Koldam Help: कोलडैम की मदद से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को मिला स्वरोजगार 

Koldam Help, women self employment

  • कोलडैम की मदद से स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को मिला स्वरोजगार 
  • महिलाओं को निटिंग कोर्स करने पर मिला चार लाख के स्वेटर बनाने का आर्डर 
  • कोलडैम की इस पहल से न केवल स्कूली बच्चों  को प्राप्त हुए स्वेटर 

Himachaltoday.in 

एनटीपीसी Koldam परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को स्वरोजगार के तहत मशीन निटिंग प्रशिक्षण करवाया है। एनटीपीसी कोलडैम ने नैगम सामाजिक दायितव कार्यों के तहत हिमकोन, शिमला के माध्यम से चार-चार महीने का मशीन निटिंग कोर्स करवाया। जिसके साथ उन्हें स्वेटर बुनाई मशीनें भी वितरित की और चार लाख रुपये का आर्डर देकर बेहतरीन कार्य किया है।  

महिलाओं को निटिंग कोर्स करने पर मिला चार लाख के स्वेटर बनाने का आर्डर 

मशीन निटिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को Koldam परियोजना प्रभावित क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कुल 550 स्वेटर बनाने का लगभग चार लाख रुपये का आर्डर दिया गया। स्कूलों के स्वेटर बनाने के कार्य से इन महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सृजन हुआ एवं उनके जीवन यापन हेतु अच्छी आय भी प्राप्त होने लगी।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बहुत अधिक होता है और सुदूर इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को सर्दी के समय बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए स्कूलों से हमें उन बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाने हेतु लगातार निवेदन प्राप्त होते रहते हैं।

Koldam की इस पहल से न केवल स्कूली बच्चों  को प्राप्त हुए स्वेटर 

एनटीपीसी ने जारी बयान में कहा कि Koldam की इस पहल से न केवल स्कूली बच्चों  को स्वेटर प्राप्त हुए बल्कि साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार का भी अवसर प्राप्त हुआ। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वेटरों को सरकारी स्कूलों के बच्चों में वितरित किया गया।

 Read More: 


Post a Comment

Previous Post Next Post