BBMB Employees Union will continue agitations : मांगों का समाधन होने तक संघर्ष जारी रखेगी बीबीएमबी ईम्पलाइस यूनियन

 BBMB Employees Union will continue Agitations : मांगों का समाधन होने तक आंदोलन जारी रखेगी बीबीएमबी ईम्पलाइस यूनियन 

BBMB Employees Union will continue Agitations


  • बोर्ड प्रबंधन चडीगढ में मांगों   का    समाधन होने तक संघर्ष जारी रखेगी बीबीएमबी ईम्पलाइस यूनियन 
  • ईम्लाइज यूनियन एटक ऐफी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने भरी हुंकार
  • बोर्ड कार्यालय चडीगढ के समक्ष लगातार 57 दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल की
  • यूनियन ने नकार दिया बीबीएमबी बोर्ड प्रबंधन के अनुरोध
  • सात सूत्रीय मांगों के लिए बोर्ड प्रबंधन चडीगढ में यूनियन शुरू किया संघर्ष


Himachaltoday.in

सुंदरनगर टाउनशिप सब डिविजन और मुख्य अभियंता बीएसएल के कार्यालय के समक्ष भाखडा ब्यास ईम्पलाइस यूनियन एटक ऐफी के शाखा सुदंरनगर के प्रधान मंगनी राम ठाकुर की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें यूनियन के सात सूत्रीय मांगों को हल करने के लिए बोर्ड प्रबंधन चडीगढ में आंदोलन    को समाधन होने तक जारी रखने का निर्णय लिय गया। 

ईम्लाइज यूनियन एटक ऐफी की केंद्रीय कार्यकारिणी ने भरी हुंकार

ईम्लाइज यूनियन एटक ऐफी के तलवाड़ा से केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रधान अशोक कुमार शर्मा, जमालपुर से वरिष्ठ उपप्रधान हरि सिंह, तलवाड़ा से शाखा उप प्रधान अशोक कुमार, संुदरनगर के उप महासचिव रुप लाल धीमान सहित पंडोह से बिलायती राम शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अमेठी (उ. प्रदेश)से यूनियन के संचालित भूतपूर्व महासचिव एवं कानूनी सलाहकार मोहन लाल वर्मा पुन्न पूर मीटिंग में शामिल हुए। 

बोर्ड कार्यालय चडीगढ के समक्ष लगातार 57 दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल की

इस अवसर पर मोहन लाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बोर्ड प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में ईम्पलाइस यूनियन एटक ऐफी ने बोर्ड कार्यालय चडीगढ के समक्ष लगातार 57 दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल की है। हड़ताल के 56वें दिन में उप श्रम आयुक्त चडीगढ ने मामला अपने हाथों में लेते हुए मांगों के निदान करने के लिए बोर्ड प्रबंधन को 21 दिन का समय दिया था। 

यूनियन ने नकार दिया बीबीएमबी बोर्ड प्रबंधन के अनुरोध

बोर्ड प्रबंधन ने गोलमोल जवाब देते हुए उप श्रम आयुक्त के माध्यम से यूनियन को मांगों से सबंधित मामले को मुख्य श्रम आयुक्त दिल्ली में 11 अप्रैल को होने वाली बैठक न करने तथा केस फाइल करने का अनुरोध किया था। जिसको यूनियन ने नकार दिया है। मांगों के समाधान होने तक केस फाइल न करने के लिए पत्र जारी कर दिया। 

सात सूत्रीय मांगों के लिए बोर्ड प्रबंधन चडीगढ में यूनियन शुरू किया संघर्ष

प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि यूनियन ने सात सूत्रीय मांगों के समाधान करने के लिए बोर्ड प्रबंधन चडीगढ में संघर्ष शुरू किया है और समाधन होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। 

इस अवसर पर हरि सिंह जमालपुर व अशोक कुमार तलवाड़ा व रुप लाल धीमान  सहित बिलायती राम, मंगनी राम ठाकुर ने भी अपने विचार रखे है। 

Read More:  

    Post a Comment

    0 Comments