UGC: वापिस लेने तक करते रहेंगे यूजीसी के काले कानून का विरोध : जम्वाल
बल्ह के खियुरी में बोले राजपूत महासभा एवं सामान्य वर्ग संयुक्त मंच
Himachal Today Tv.
हिमाचल टूडे टीवी, बल्ह, मंडी। राजपूत महासभा एवं सामान्य वर्ग संयुक्त मंच ने यूजीसी के काले कानून के विरोध में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। गुरूवार को बल्ह के खियुरी गांव में एक संयुक्त जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में राजपूत महासभा के प्रदेशाधक्ष ई. के.एस.जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंडी से प्रमुख समाज सेवी नेत्र सिंह गुलेरिया, महासभा के उप प्रधान ई. डी.के. चंदेल, जिला मंडी राजपूत सभा के उप प्रधान रविंद्र गुलेरिया, सुंदरनगर से राजेंद्र सिंह राणा, कैहनवाल ईकाई के प्रधान प्रीतम सिंह पठानिया व नारायण सिंह गुलरिया बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए।
मुख्यअतिथि ईं. के.एस.जम्वाल ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोग पहले से ही एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट जैसे अलोकतांत्रिक कानून के अंतर्गत हो रहे झूठे केसों से पीड़ित हैं। दूसरी तरफ अब विश्वविद्यालयों में जो युवा अपना भविष्य सुधारने हेतू उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें भी इससे भी कठोर कानून के माध्यम से प्रताड़ित करने की बात की गई है। यही नहीं इसमें तो एससी-एसटी के साथ ओबीसी वर्ग को भी जोड़कर इन बच्चों में जाति आधारित गंभीर वैमनस्य खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इस कानून के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में स्क्रीनिंग कमेटियों में भी एससी एसटी और ओबीसी के लोगों को ही रखा गया है और झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई करने का प्रावधान नहीं है। उल्टे आरोपी को स्वंय ही अपने आप को निर्दाेष साबित करना होगा।
बैठक को विशेष अतिथियों सहित प्रमुख सदस्यों में हेम सिंह राणा ने भी संबोधित किया और सभी को एकजुट होकर इस काले कानून के खिलाफ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि भले ही सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा न्ळब् के ईक्विटी के नाम पर इस काले अधिनियम पर स्टे दे दिया गया है और मार्च महीने में अगली सुनवाई भी प्रस्तावित है, मगर हमारा यह संघर्ष यथावत तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को पूर्णता वापस नहीं ले लेती है। यही नंही हमारा यह संघर्ष प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चले हुए संघर्ष के जो भी कार्यक्रम होंगे उनको भी सफल बनाने हेतू हिमाचल के सामान्य वर्ग के प्रमुख संगठन सक्रियता से भाग लेंगे और इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सेवानिवृत्ति लेक्चरर ओमचंद जम्वाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के राजपूत, ब्राह्मण व सामान्य वर्ग समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
राजपूत सभा की इकाई खियुरी इकाई के प्रधान बने ओमचंद जम्वाल
संगीता देवी को सर्वसम्मति से सौंपी गई महिला इकाई की कमान
हिमाचल टूडे टीवी, बल्ह, मंडी। इस अवसर पर रविंद्र सिंह गुलेरिया के नेतृत्व में राजपूत सभा की इकाई का गठन किया गया है। ओमचंद जम्वाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जबकि प्रेम सिंह रावत को उप प्रधान, रमेश ठाकुर को महासचिव, विरेन्द्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष, संगीता देवी को महिला विंग प्रधान, सागर राणा को युवा विंग का प्रधान तथा कृष्ण मुरारी व किशोर वत्स को सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के संयोजक के रूप में चयनित किया गया। वहीं शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुलेरिया, सुरेंद्र गुलेरिया, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नेत्र सिंह ठाकुर, एन एस सकलानी, प्रेम लाल वर्मा व हर्ष वीर सेन भी विशेष रूप उपस्थित रहे।
Read More:
.webp)
0 Comments