}

UGC Bill: काला कानून पूरी तरह वापस होने तक नहीं रुकेगा संघर्ष, राजपूत महासभा का ऐलान

UGC Bill: काला कानून पूरी तरह वापस होने तक नहीं रुकेगा संघर्ष, राजपूत महासभा का ऐलान
UGC Bill: काला कानून पूरी तरह वापस होने तक नहीं रुकेगा संघर्ष, राजपूत महासभा का ऐलान

ज्ञापन सौंपने के प्रयासों की सराहना 
कानून को पूरी तरह वापस नहीं लेने  तक नहीं रुकेगा संघर्ष
केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा आंदोलन 

Himachal Today Tv.

हिमाचल टूडे टीवी- सुंदरनगर। राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश एवं सामान्य वर्ग संयुक्त मंच ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के तथाकथित इक्विटी के नाम पर थोपे गए काले अधिनियम पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। मंच ने स्पष्ट किया कि अब केंद्र सरकार को देश की सर्वाेच्च अदालत के निर्णय का सम्मान करना चाहिए और पहले की तरह अनावश्यक व अवांछित टिप्पणियों से बाज आना होगा।

ज्ञापन सौंपने के प्रयासों की सराहना 

राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष के.एस. जम्वाल ने कहा कि जिला इकाइयों द्वारा पूरे प्रदेश में जिस प्रभावी ढंग से विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वह यह साबित करता है कि सामान्य वर्ग अब चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने सामान्य वर्ग के सभी प्रमुख संगठनों द्वारा आपसी समन्वय से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के सांसदों को जिलाधीशों के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के प्रयासों की सराहना की। 

कानून को पूरी तरह वापस नहीं लेने  तक नहीं रुकेगा संघर्ष

नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के इस विवादास्पद और अन्यायपूर्ण कानून पर अस्थायी रोक लगाई हो और मार्च में अगली सुनवाई प्रस्तावित हो, लेकिन यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा, जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को पूरी तरह वापस नहीं ले लेती।

केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा आंदोलन 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों में भी हिमाचल के सामान्य वर्ग के संगठन पूरी ताकत के साथ भाग लेंगे और सरकार को हर मंच पर जवाबदेह बनाने का काम करेंगे। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

Read More: 

ह भी पढें :- BJP News: हिमाचल के गांवों को मजबूती देगी वीबी–जी राम जी योजना, रोजगार और विकास को मिलेगा नया आधार : राकेश जमवाल

ह भी पढें :- Mandi News: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 16 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

Post a Comment

Previous Post Next Post