Kullu News: 5500 में जिंदगी: जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स वेतन और स्थायी नीति पर बड़ा विवाद!

Kullu News: 5500 में जिंदगी: जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स वेतन और स्थायी नीति पर बड़ा विवाद!

Kullu News: 
5500 में जिंदगी: जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स वेतन और स्थायी नीति पर बड़ा विवाद!


जल संकट से जूझ रहे पैरा वर्कर्स, ₹5500 मानदेय में गुज़ारा करना बना चुनौती
अन्य विभागों से कम वेतन मिलने पर नाराज़ जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारी
जो पूरे हिमाचल को पानी पहुंचाते हैं, वही परिवार चलाने को परेशान
स्थायी नीति की मांग तेज, पैरा वर्कर्स ने आंदोलन की चेतावनी दी

Himachal Today Tv.

कुल्लू, (हिमाचल प्रदेश) कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष लक्की मंड्याल ने पैरा कर्मचारी वर्ग के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग पर कारवाई करने में नाकाम रही प्रदेश सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लक्की मंड्याल ने कहा सरकार जन हितैषी होने का ढोंग करती है। जबकि सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश में जल आपूर्ति व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स आज गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पंप ऑपरेटर, फिटर और पैरा मल्टी पर्पस वर्कर जैसे अहम पदों पर कार्यरत ये कर्मचारी मात्र ₹5500 से ₹6600 मासिक मानदेय पर काम कर रहे हैं, जिससे उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। 

मुद्दा केवल वेतन का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा

बैठक में विशेष रूप में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष लक्की मंड्याल ने कहा कि यह मुद्दा केवल वेतन का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है। लंबे समय से सेवाएं दे रहे पैरा वर्कर्स आज भी स्थायी नीति के इंतजार में हैं। अस्थायी व्यवस्था के चलते न तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिल पा रही है और न ही भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता है।

सम्मानजनक वेतन और स्थायी नीति पर ठोस निर्णय नहीं, तो आंदोलन करेंगे पैरा वर्कर्स 

संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस विषय में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सम्मानजनक वेतन और स्थायी नीति पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो पैरा वर्कर्स को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

गंभीरता से विचार कर समाधान निकाले सरकार 

पैरा वर्कर्स का कहना है कि वे प्रदेश की जल आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित नहीं करना चाहते, लेकिन अपनी समस्याओं की अनदेखी भी अब उनके लिए असहनीय होती जा रही है। ऐसे में सरकार से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकाले।

आदेश राज को सौंपी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की कमान

कुल्लू में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन व मुख्य सलाहकार सुरेश की अध्यक्षता में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। कुल्लू की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आदेश राज को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया, देवी राम (कुल्लू) को उपाध्यक्ष और विजय (कुल्लू) को कोषाध्यक्ष चुना है। जबकि श्याम लाल (कुल्लू) को सचिव, सुभाष (लारजी) को उपसचिव और इंद्र देव (कुल्लू) और अंशु मयान (कुल्लू) को मीडिया प्रभारी बनाया गया। लेख राज (कुल्लू) को मुख्य सलाहकार व जीवन (लारजी) को उप मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही तारा चंद (कुल्लू), हरीश (लारजी), प्रीतम (लारजी), गीता नंद (कुल्लू) सहित राजेंद्र (लारजी) को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Read More: 

ह भी पढें :- BJP News: हिमाचल के गांवों को मजबूती देगी वीबी–जी राम जी योजना, रोजगार और विकास को मिलेगा नया आधार : राकेश जमवाल

ह भी पढें :- Mandi News: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 16 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

 

Post a Comment

0 Comments