Mandi News: सुंदरनगर-पधर-करसोग की महिलाओं से धोखा? तीन साल बाद भी 1500 का इंतजार, गारंटी अधूरी

Mandi News: सुंदरनगर-पधर-करसोग की महिलाओं से धोखा? तीन साल बाद भी 1500 का इंतजार, गारंटी अधूरी

Mandi News: सुंदरनगर-पधर-करसोग की महिलाओं से धोखा? तीन साल बाद भी 1500 का इंतजार, गारंटी अधूरी


मंडी के सुंदरनगर/पधर और करसोग की महिलाओं से धोखा‘ 
सियासत या साजिश
तीन साल में एक पैसा नहीं दे पाई सरकार,
महिलाएं करती रही 1500 का इंतजार। 
सुक्खू सरकार के 11 दिसंबर को तीन साल पूरे, लेकिन गारंटी अभी भी अधूरी।
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के हजारों महिलाए खाते में 1500 रुपए आने का इंतजार कर रही हैं।
35 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डाले 1500 रुपये-मंडी के साथ हो रहा भेदभाव। 

Himachal Today Tv.

हिमाचल टूडे टीवी- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में आने में गारंटियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना भी एक है। प्रदेश में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 18 वर्ष से 59 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत में महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

सुंदरनगर/पधर और करसोग उपमंडल की महिलाओं से धोखा

प्रदेश की 35 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डाले गए है। मंडी के साथ भेदभाव हो रहा है। मंडी जिले के सुंदरनगर/पधर और करसोग उपमंडल की महिलाओं से धोखा किया जा रहा है। सवाल उठाए जा रहे कि यह कांग्रेस सरकार की सियासत है या कोई साजिश का हिस्सा रहा है। सरकार तीन साल में यहां की महिलाओं को एक पैसा नहीं दे पाई। महिलाएं अभी भी 1500 का इंतजार करती रही है। 

सुंदरनगर-पधर-करसोग की ओर सरकार के खजाने के गेट बंद 

बताया जा रहा कि विस चुनावों में मंडी की 9 सीटों पर कांग्रेस की हार हुई है। इनमें सुंदरनगर-पधर-करसोग में कांग्रेस बहुत कमजोर है। दोबारा यहां खडे रहने की उम्मीद भी नहीं है-परिणामस्वरूप सुंदरनगर-पधर-करसोग की ओर सरकार ने अपने खजाने के गेट ही बंद कर लिए है।    

तीन साल का कार्यकाल पूरा -लेकिन अभी भी महिलाओं को खाते में 1500 रुपए पड़ने का इंतजार

प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 11 दिसंबर 2025 को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। लेकिन अभी भी बहुत सी महिलाओं को खाते में 1500 रुपए पड़ने का इंतजार है। वहीं चुनावी वादों से निकलकर ज़मीनी हकीकत में अभी तक प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 35,687 महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की किश्त पड़ी है। कई जिलों में महिलाओं के खाते में अप्रैल से जून 2024 तक तीन महीने की एक किश्त डाली गई है। डोडराक्वार और लाहौल स्पीति दोनों स्थानों पर 1680 महिलाओं के खाते में अप्रैल 2024 से जून 2025 तक की 1500 रुपए की किश्तें पड़ी है।

कितना पैसा डाला गया महिलाओं के खाते में

प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 35,687 लाभार्थियों के खाते में कुल 18 करोड़ 32 लाख 71 हजार 500 रुपए डाले गए हैं। 
इसमें 

  • -बिलासपुर में 1 करोड़ 46 लाख 43 हजार, की राशि जून 2024 तक
  • -मंडी में 1 करोड़ 43 लाख 41 हजार 500, की राशि जून 2024,
  • -सिरमौर में 1 करोड़ 85 लाख 76 हजार, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -कुल्लू 65 लाख 29 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -बंजार 1 करोड़ 71 हजार, की राशि अप्रैल से जून 2025, 
  • -निरमंड 26, लाख 73 हजार, की राशि अप्रैल से जून 2025, 
  • -शिमला 1 करोड़ 15 लाख 60 हजार 500, की राशि अप्रैल से 2024, 
  • -डोडराक्वार 91 लाख 62 हजार, की राशि अप्रैल 2024 से जून 2025, 
  • -कुपवी 97 लाख 69 हजार 500, की राशि जनवरी से मार्च 2025, 
  • -किन्नौर 13 लाख 90 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -सोलन 26 लाख 59 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -कांगड़ा 1 करोड़ 48 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024,
  • -हमीरपुर 32, लाख 53 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -चंबा 60 लाख 88 हजार 500, की राशि अप्रैल से जून 2024, 
  • -पांगी 86 लाख, 67 हजार की राशि, अप्रैल से जून 2025, 
  • -लाहौल और स्पीति 2 करोड़ 10 लाख 78 हजार की राशि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 
  • -ऊना जिला में महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार की राशि, अप्रैल से जून 2024 तक की डाली गई है।

]Read More: 

Post a Comment

Previous Post Next Post