Himachal News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में पानी की शिकायतों के त्वरित समाधान के आदेश
मुख्य सचिव ने पानी से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए.
Himachal Today Tv.
जल जीवन मिशन की शर्तों को करें पूरा
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जल शक्ति विभाग को जल जीवन मिशन के तहत भारत सरकार की आवश्यक शर्तों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस योजना से संबंधित फंड से जुड़े मामले को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग के समक्ष उठाया जाएगा. मुख्य सचिव ने कहा कि टैक्नोलॉजी के इस युग में जल शक्ति विभाग को डिजिटल बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर बल देना चाहिए.
पेपर लैस कार्यशैली अडप्ट करें सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति
पेपर लैस डिजिटल कार्यशैली अडप्ट कर लोगों को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति की जानी चाहिए. सरकार की नीतियों के जल्द निष्पादन के लिए विभाग अपनी कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक का समावेशन करें. उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस जैसी प्रणालियों को विस्तृत स्तर पर अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के निवारण की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम किया जाना चाहिए.
राज्य में सशक्त होगी ई-ऑफिस प्रणाली
सचिव जल शक्ति डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बढ़ावा दिया जा रहा है. राज्य में ई-ऑफिस प्रणाली को सशक्त किया जा रहा है. विभाग में स्किल डेवलपमेंट की दिशा में इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा. विभाग के कार्य बल को डिजिटल तकनीकों की जानकारी के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि विभाग को मजबूत बनाने के लिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है. इस अवसर पर ठेकेदारों के लंबित भुगतानों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया.
Read More:
यह भी पढें :- BJP News: हिमाचल के गांवों को मजबूती देगी वीबी–जी राम जी योजना, रोजगार और विकास को मिलेगा नया आधार : राकेश जमवाल
यह भी पढें :- Mandi News: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 16 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन
