NTPC Koldam News: मुख्यमंत्री ने किया “पढ़ाई विथ एआई” पहल का शुभारंभ

NTPC Koldam News:  मुख्यमंत्री ने किया “पढ़ाई विथ एआई” पहल का शुभारंभ

NTPC Koldam News:  मुख्यमंत्री ने किया “पढ़ाई विथ एआई” पहल का शुभारंभ  

एनटीपीसी कोलडैम व जिला प्रशासन की अनूठी पहल

दिन हो या रात, छात्र अपने प्रश्न किसी भी वक्त पूछ सकेंगे, जिनके उत्तर 60,000 से अधिक अनुभवी टीचर के सहयोग से उपलब्ध कराए जाएंगे.

Himachal Today Tv.  

सुंदरनगर, मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए राज्य सरकार निरंतर नवाचार और शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है। 

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, "पढ़ाई विद एआई विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी आरंभ है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के समान अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह प्रत्येक विषय के लिए सुदृढ़ ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी. दिन हो या रात, विद्यार्थी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे, जिनके उत्तर 60,000 से अधिक अनुभवी अध्यापकों के सहयोग से उपलब्ध कराए जाएंगे. 'पढ़ाई विद एआई' के अंतर्गत पूर्ण रूप से डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें निरंतर अकादमिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यह पहल प्रारंभिक चरण में बिलासपुर जिले में आरंभ की जा रही है."

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ‘पढ़ाई विद एआई’ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत पूर्ण डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें निरंतर अकादमिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से ‘पढ़ाई विद एआई’ से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी कोलडैम श्रीमती मंगला हरींद्रन सहित एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

NTPC के सहयोग से पढ़ाई विद एआई साकार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की इस अभिनव पहल के लिए जमकर सराहना की. सीएम सुक्खू ने कहा कि, जिला प्रशासन द्वारा तकनीक का रचनात्मक और जनहित में किया गया यह प्रयोग अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बनेगा. वहीं, इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि 'पढ़ाई विद एआई' पहल को NTPC के सहयोग से साकार किया गया है. एनटीपीसी के सहयोग से विद्यार्थियों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

read more: 


Post a Comment

0 Comments