}

Mandi News: महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘आशीर्वाद’ समारोह में भावभीनी विदाई

 

Mandi News: महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘आशीर्वाद’ समारोह में भावभीनी विदाई


Mandi News: महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को ‘आशीर्वाद’ समारोह में भावभीनी विदाई 

Himachal Today Tv.

हिमाचल टूडे टीवी- सुंदरनगर। महावीर पब्लिक स्कूल, सुंदर नगर के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस (सीबीएसई) के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए "आशीर्वाद" विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने वरिष्ठों को भावपूर्ण विदाई दी और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा जैन, सीबीएसई आर्ट्स/ कॉमर्स विंग की कोऑर्डिनेटर चेतना कुमारी, सीबीएसई साइंस विंग की कोऑर्डिनेटर चेतना कपूर, हेड गर्ल (मिस निधि - सीबीएसई आर्ट्स/कॉमर्स, (हेडबॉय) मिस्टर आदिश सीबीएसई आर्ट्स /कॉमर्स हेड बॉय मिस्टर सात्विक संख्यान (सी बी एस ई ) विज्ञान हेड गर्ल मिस संस्कृति  (सी बी एस ई )विज्ञान उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महावीर पब्लिक स्कूल हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा और आपके सपनों को पूरा करने में मदद करेगा। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष उपाधियाँ एवं उपहार प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मिस्टर पर्सनैलिटी अध्ययन, मिस पर्सनैलिटी श्रुति

 सीबीएसई आर्ट्स कॉमर्स में मिस्टर मनन को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मिस रोजमिन को मिस स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मिस्टर डायनैमिक प्रद्युमन, मिस डायनैमिक साइना, मिस्टर पर्सनैलिटी अध्ययन, मिस पर्सनैलिटी श्रुति, मिस्टर आदेश मिस्टर महावीर, मिस निधि मिस महावीर के खिताब से नवाजा गया।
सीबीएसई साइंस विंग में मिस्टर फोटोजेनिक रिशांक, मिस फोटोजेनिक मन्नत, मिस्टर चार्मिंग स्टैनजिन त्सेतान, मिस चार्मिंग समकित पाल्मो, मिस्टर हैंडसम राघव, मिस गॉरजियस मीनाक्षी, मिस्टर पर्सनैलिटी औजस्या , मिस पर्सनैलिटी सिजल, मिस्टर ऑल राउंडर अमन, मिस ऑल राउंडर कनिका, मिस्टर क्रिएटिव नविश, मिस क्रिएटिव शरण्या, मिस्टर परफेक्शनिस्ट सूर्यांश, मिस परफेक्शनिस्ट यश्मिन, मिस्टर स्माइलिंग फेस गिरीश और मिस स्माइलिंग फेस प्रांजल ,  मिस्टर महावीर स्टैनज़िन नामग्याल,मिस महावीर संस्कृति को खिताब से नवाजा गया।

Read More:  

Post a Comment

Previous Post Next Post