}

Tourism Jibhi: जीभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, सड़कों की हालत पर जताई चिंता

Tourism Jibhi: जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की खराब सड़कों को लेकर सरकार को चेतावनी

Tourism Jibhi: जीभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, सड़कों की हालत पर जताई चिंता
 

जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की खराब सड़कों को लेकर सरकार को चेतावनी
पर्यटन व्यवस्था सुधारने, पार्किंग और कूड़ा प्रबंधन पर रहेगा फोकस
नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, कैप्टन किशन सिंह फिर बने अध्यक्ष

Himachal Today Tv

हिमाचल टूडे टीवी। 

बंजार/जीभी (कुल्लू)। जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन किशन सिंह ने सरकार से सड़कों की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पर्यटन कारोबार बूरा असर पड रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सड़कों की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो अप्रैल माह में इस मुद्दे को लेकर बड़े जन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि आने वाले पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, वाहनों की बढ़ती आवाजाही को संतुलित करने और सभी पर्यटन एवं व्यावसायिक इकाइयों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो होमस्टे या अन्य पर्यटन इकाइयां अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।

इस दौरान उन्होंने ’नेशनल हाईवे 305’ पर औट टनल से वाली चौकी, बंजार, जीभी, घयागी और सोझा तक सड़कों की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत को लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि संगठन के हाल ही में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसमें कैप्टन किशन सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है।

नई कार्यकारिणी में एलु राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टोपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, ललित ठाकुर को मुख्य सचिव और जगदीश चंद को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं लाल सिंह को प्रवक्ता, खेम वर्मा को कोषाध्यक्ष, गौरव शर्मा को सह सचिव तथा अंकित सूद को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read more:  Shimla News: जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकेत: बादल फटना और सिकुड़ते ग्लेशियर चिंता का विषय — मुख्यमंत्री

इसके अलावा संदीप कंवर और पदम सिंह को वरिष्ठ सलाहकार, जय सिंह को बिजनेस डेवलपर, अधिवक्ता विनय डोगरा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। दूनी चंद, मनदीप ठाकुर और ब्रिज मोहन को मीडिया प्रभारी तथा सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। अध्यक्ष कैप्टन किशन सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सदस्यों और मतदाताओं का उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को जनरल हाउस के समक्ष प्रस्तुत किया गया और आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की कार्ययोजना भी साझा की गई। ...बाली चौकी (डोला सिंह महंत)

Read more:  UGC: सुंदरनगर में UGC कानून के विरोध में रैली, महाराणा प्रताप चौक पर लगे रोल बैक के नारे




Post a Comment

Previous Post Next Post