}

15 मार्च को जंतर-मंतर पर मजदूरों का महासम्मेलन, हिमाचल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

INTUC workers protest announcement at Jantar Mantar Delhi

15 मार्च को जंतर-मंतर पर मजदूरों का महासम्मेलन, हिमाचल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस महासंघ संगठन का एलान 

Himachal Today Tv. 

हिमाचल टूडे टीवी.। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक महासंघ के सम्माननीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिमन चंद्र, एवं बैज्ञानिक डॉक्टर राजेश गढ़िया ने बताया कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना सभी सरकारों का और समाज की जिम्मेवारी होती है, इस लिए मजदूरों का हक सर्वाेपरि होता है, 

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर महासंघ इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने सभी देशभर के श्रमिकों को और सभी सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस मजदूरों के महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल हो कर, देश के सभी श्रमिकों को अपना योगदान दे कर मजदूर एकता को मजबूत बनाने में आशीर्वाद दे जिससे देश के श्रमिकों को सभी प्रकार के लाभ प्राप्त हो सके।

Read More:  RDG: हिमाचल में सरकारी नौकरी को लेकर सस्पेंस खत्म, दिल्ली से लौटने के बाद CM सुक्खू ने कह दी बड़ी बात


भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक महासंघ के आह्वान पर जंतर मंतर नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के संयोजक (अध्यक्ष) एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत की अध्यक्षता में 15 मार्च 2026 को पूरे प्रदेश से सैंकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर का विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इस धरने प्रदर्शन पर विभिन्न राज्यों से मजदूर प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य श्रमिक भाग लेंगे। इस धरने का मुख्य उद्वेश्य मजदूर वर्ग से जुड़े हुए अहम मुद्दों को केंद्र सरकार और समाज के सामने मजदूरों की समस्या को प्रभावी ढंग से उठाना है।

Read More: Tourism Jibhi: जीभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, सड़कों की हालत पर जताई चिंता

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस महासंघ संगठन की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम के दौरान न्यूनतम वेतन बढ़ाने, या ठेके की प्रथा पर नियंत्रण, सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पैंशन, ई एम आई, ओर पीएफ का लाभ देने तथा नए श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी प्रावधानों की समीक्षा आदि अन्य  विशेष मांगे भी उठाई जाएगी। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post