Toll Plaza Takoli: वैरियर इंटक यूनियन कार्यालय का शुभारंभ 27 मई को, The fight for rights will intensify

 
Toll Plaza Takoli: वैरियर इंटक यूनियन कार्यालय का शुभारंभ 27 मई को, The fight for rights will intensify

Toll Plaza Takoli: वैरियर कर्मचारियों के हक़-हकूक की लड़ाई तेज़, इंटक कार्यालय का उद्घाटन 27 मई को

मंडी/टकोली (हिमाचल प्रदेश) – टकोली टोल प्लाजा वैरियर पर कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए अब आवाज बुलंद होने लगी है। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय टोल प्लाजा वैरियर कर्मचारी यूनियन (इंटक) के कार्यालय का उद्घाटन 27 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर महासंघ (इंटक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र शर्मा के करकमलों से संपन्न होगा। 

शोषण के विरुद्ध लामबंद होगी यूनियन, कंपनियों और सरकार के खिलाफ उठेगी आवाज

प्रैस वार्ता में यूनियन अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्यालय केवल उद्घाटन का स्थान नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक़-हकूक की लड़ाई का केंद्र बनेगा। देशभर की बड़ी कंपनियाँ आज भी मजदूरों और कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं। ऐसे में इंटक संगठन कर्मचारियों की आवाज़ को कंपनियों और सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगा।

सभी कर्मचारियों को संगठन की ताकत से अवगत कराएंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कार्यालय उद्घाटन के बाद महिमन चंद्र शर्मा सभी कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और संगठन के अधिकार, श्रम कानूनों और कर्मचारियों की सामूहिक शक्ति के बारे में जानकारी देंगे। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके हकों के लिए जागरूक करना और आने वाली चुनौतियों से एकजुट होकर निपटना है।

किसानों और बागवानों की मांग: सब्जी मंडी आने-जाने पर टोल टैक्स माफ हो

सुंदर ठाकुर ने टोल प्लाजा से जुड़ी एक और अहम समस्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे की पंचायतों के किसान-बागवानों को अपनी उपज बेचने के लिए दिन में कई बार आना-जाना पड़ता है, और हर बार टोल टैक्स देना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। यूनियन इस मुद्दे को भी सरकार के समक्ष उठाएगी और स्थानीय किसानों के लिए टोल टैक्स छूट की मांग करेगी।

गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश के इंटक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र शोनंढा, जिला कुल्लू अध्यक्ष किशन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

प्रैस वार्ता में यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार शर्मा, छबील ठाकुर, कमलेश कुमार, अभिषेक ठाकुर, लेख राज, अजय कुमार, भूषण, हितेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, चंचल, वीना ठाकुर, अनीता ठाकुर, स्मृति ठाकुर, सिया मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ...बाली चौकी से डोला सिंह महंत की रिपोर्ट.

Read More: 

Post a Comment

0 Comments