}

Kullu Banjar: समाजसेवी महिला की पहल से दो दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, दूरदराज परिवारों को राहत

 
Banjar Kullu divyang wheelchair help by social worker Lata Thakur

Kullu Banjar: समाजसेवी महिला की पहल से दो दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, दूरदराज परिवारों को राहत

बंजार की समाजसेवी महिला लता ठाकुर घाटी के दूरदराज के गरीब दिव्यांग के लिए राहत का फरीसता बन कर सामने आई है। लता ठाकुर का कृत्य पीडित परिवार के लिए राहत और महिलाओं के लिए प्रेरणा का पैगाम लाया है। महिला के कार्यो के लिए आपकी राय ऐसे मामलों में आमंत्रित है। 

Himachal Today Tv.

हिमाचल टूडे टीवी।  सुंदरनगर (मंडी)। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र की समाजसेवी महिला हरा दासी ठाकुर उर्फ लता ठाकुर की पहल से दूरदराज के दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई, जिससे उन्हें चलने-फिरने में बड़ी राहत मिली है। वर्षों से शारीरिक समस्या के कारण दोनों दिव्यांग और उनके परिवार भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

लता ठाकुर ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने वाली योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बंजार क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों की जानकारी जुटाई और उन्हें सहायता दिलाने का प्रयास शुरू किया।


जानकारी के अनुसार गोपलपुर गांव निवासी 46 वर्षीय बैली राम मरोड़, जिनके दोनों पैर कटे हुए हैं, को टॉयलेट सीट वाली विशेष व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई। वहीं बड़ा ग्रां गांव के 62 वर्षीय संगत राम, जो हड्डियों की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, को भी व्हीलचेयर प्रदान की गई।

लता ठाकुर ने बताया कि दोनों दिव्यांगजनों को सीआरसी सुंदरनगर (ललितनगर) तक लाने के लिए उन्होंने स्वयं वाहन की व्यवस्था की और सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने के बाद उन्हें व्हीलचेयर दिलवाई। इससे दोनों दिव्यांगों और उनके परिवारों को काफी राहत मिली है।

Read More:  Mandi News: बंजार घाटी के पनवी जंगल में आग से भारी नुकसान

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को समूह बनाकर जोड़ा जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों की जानकारी समय पर मिल सके और उनकी मदद की जा सके। उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता कर उन्हें बेहतर जीवन देने का प्रयास करना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post