}

Mandi News: बंजार घाटी के पनवी जंगल में आग से भारी नुकसान

Mandi News: बंजार घाटी के पनवी जंगल में आग से भारी नुकसान

Mandi News: बंजार घाटी के पनवी जंगल में आग से भारी नुकसान 

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर रात 11 बजे तक बुझाई लपटें
दियार (देवदार) के पेड़ जलकर नष्ट

हिमाचल टूडे टीवी। बंजार (कुल्लू) मंडी जिले की बंजार घाटी के पनवी गांव के पीछे स्थित हरे-भरे जंगल में आग लगने से वन संपदा और पर्यावरण का बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक जंगल को काफी क्षति पहुंच चुकी थी।

जानकारी के अनुसार इस जंगल को स्थानीय ग्रामीणों ने वर्षों की मेहनत से दियार (देवदार) के पौधे लगाकर तैयार किया था। लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने से छोटे-छोटे दियार के पेड़ जलकर नष्ट हो गए।

Read More: UGC: वापिस लेने तक करते रहेंगे यूजीसी के काले कानून का विरोध: जम्वाल

ग्राम पंचायत तलाड़ा के पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी Subhash Thakur ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गांववासियों ने मिलकर आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण देर रात आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां एक ओर लोग जंगलों को बचाने और उन्हें विकसित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ग्राम पंचायत तलाड़ा में पहले ही जंगल बहुत कम बचे हैं और अब इस घटना से बचा हुआ जंगल भी राख में तब्दील हो गया है। 

Read More: बिजली महादेव रोपवे: 202 पेड़ों की बलि! जंगल हक़ हकूक पर हमला

सुभाष ठाकुर ने वन एंव पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी चिंताएं जताई है और इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रदेश को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्रेषित की है। ताकि इस दिशा में और कारगर कदम उठाए जाएं और वन विभाग भी आगे बढ कर लोगों की मुहिम में सहायता करें।  

https://www.himachaltoday.in/2026/03/banjar-panvi-forest-fire-villagers-extinguish-fire.html

सुभाष ठाकुर ने आग बुझाने में सहयोग देने वाले सभी गांववासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंगलों की सुरक्षा के लिए समाज की जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की कि जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जंगल में आग लगाने वालों पर सख्त कानून लागू किए जाएं और आग लगाने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके अलावा सुभाष ठाकुर ने प्रदेश सरकार और वन विभाग से मांग की कि ग्राम पंचायत तलाड़ा के महिला मंडल और युवक मंडल के माध्यम से जले हुए क्षेत्र में दोबारा पौधरोपण कराया जाए। इसके लिए करीब दो लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई है, ताकि जले हुए जंगल को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। ...बंजार से डोला सिंह महंत की रिपोर्ट।

Read More: Baba-Balaknath-mandir: 65 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बाबा बालकनाथ मंदिर के लिए रोपवे


Post a Comment

Previous Post Next Post