}

Mandi News: हिमाचल डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

Mandi News: हिमाचल डेंटल कॉलेज में  दंत चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

Mandi News: हिमाचल डेंटल कॉलेज में  दंत चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा 

सुंदरनगर के हिमाचल डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 
दंत चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा 
कार्य-जीवन संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन

Himachal Today Tv.

हिमाचल टूडे टीवी।  हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, सुंदरनगर में 9 एवं 10 मार्च 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिओडोन्टोलॉजी एंड इम्प्लांटोलॉजी के सहयोग से उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम चेयरपर्सन श्रीमती संतोष गुप्ता की अध्यक्षता तथा निदेशक डॉ. विकास जिंदल, श्रीमती कनिका जिंदल, प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह एवं उप-प्राचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल सिंगला ने भी संस्थान की सभी महिला संकाय सदस्यों एवं महिला कर्मचारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका, नेतृत्व क्षमता तथा उनके योगदान को सम्मानित करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवा तथा चिकित्सा शिक्षा में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए गए। 

Read More: Shimla New: आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान श्रृंखला डेंटल स्टूडेंट से लेकर प्रैक्टिस ओनर तक: डेंटिस्ट्री में करियर ग्रोथ और वर्क-लाइफ बैलेंस को मैनेज करना, में डॉ. वसुंधरा पठानिया, डॉ. श्वेता वर्मा तथा डॉ. ममता महाजन ने अपने अनुभव साझा करते हुए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में करियर निर्माण, निजी प्रैक्टिस स्थापित करने तथा कार्य-जीवन संतुलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। 

इसके पश्चात आयोजित पैनल चर्चा में डॉ. लिज़ा सचदेवा, डॉ. वसुंधरा पठानिया, डॉ. अर्चना नागपाल, श्रीमती प्रेमलता, डॉ. नित्या सेहगल तथा अंतिम वर्ष की छात्रा अक्षिता जोशी ने भाग लेते हुए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों, अवसरों और नेतृत्व की संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया। संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने इसमें सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। 

Mandi News: हिमाचल डेंटल कॉलेज में  दंत चिकित्सा में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

इस अवसर पर हिमाचल डेंटल कॉलेज ने अपनी महिला संकाय सदस्यों को संस्थान की प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता के रूप में सम्मानित किया। जबकि छात्राओं को भविष्य की नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रोत्साहित किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए क्विज, अंताक्षरी, लेमन रेस, विकेट गेम तथा म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।  जिससे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। 

Read More: Himachal Dental Collage: हिमाचल डेंटल कॉलेज का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न: शिक्षा, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की महिला संकाय एवं महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम कॉलेज के पुरुष संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा विशेष रूप से महिला संकाय एवं छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया, जो महिला नेतृत्व, समानता और सशक्तिकरण के संदेश को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post