इंदु पटियाल का तीखा हमला: तिरंगा यात्रा से सेना के शौर्य का BJP कर रही राजनीतिक लाभ,

 
इंदु पटियाल का तीखा हमला: तिरंगा यात्रा से सेना के शौर्य का BJP कर रही राजनीतिक लाभ,

इंदु पटियाल का तीखा हमला: तिरंगा यात्रा से सेना के शौर्य का BJP कर रही राजनीतिक लाभ,

 

 + इंदु पटियाल का तीखा हमला: 
 + तिरंगा यात्रा से सेना के शौर्य का BJP कर रही राजनीतिक लाभ, 
+ सेना का सम्मान, राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं"
+ CM सुक्खू कर रहे हैं प्रदेश के हकों की पैरवी 


Himachaltoday.in 

Kullu News-प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेत्री इंदु पटियाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जय राम ठाकुर सेना के शौर्य का राजनीतिक लाभ लेने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में बैठकों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की रक्षा करने में जुटे हैं।

"सेना का सम्मान, राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं"

इंदु पटियाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा:

"नेता प्रतिपक्ष आजकल भाजपा के पक्ष में श्रेय लेने हेतु सेना के शौर्य को हथियार बना रहे हैं। तिरंगा यात्रा, जो देशभक्ति का प्रतीक है, उसे भी भाजपा ने राजनीतिक रंग दे दिया है।"

उन्होंने कहा कि देश की सेना सभी नागरिकों की है, न कि किसी एक राजनीतिक दल की। "सेना के बलिदान और पराक्रम को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है," उन्होंने जोड़ा।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और किसान-बागवान प्राथमिकता में

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि:

  • शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

  • स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं।

  • सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि हर गांव तक संपर्क हो सके।

  • पशुपालकों, किसानों और बागवानों को विशेष सुविधाएं प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

 BJP सेना के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर रही है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है, न कि केवल प्रचार में विश्वास करती है। जहाँ BJP सेना के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर रही है, वहीं कांग्रेस प्रदेश में व्यावहारिक और विकासपरक राजनीति करने का दावा कर रही है। यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कुछ कार्यकर्ता तिरंगे का अपमान करते हुए दिखे – जैसे उसे उल्टा पकड़ना या गलत ढंग से लहराना। इन वीडियोज के आधार पर कई लोगों ने भी यात्रा की नीयत पर सवाल उठाए। 

योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही प्रदेश सरकार

 इंदु पटियाल ने कहा प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर हो, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़कें हर गांव के दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचे, पशुपालकों और किसान बागवानो को विशेष सुविधा मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। ग्रामीण उत्पादों की बिक्री हेतु स्वयं सहायता समूहों को मेलों में, राज्य के भीतर या बाहरी राज्य में सस्ते स्टॉल उपल्ब्ध करबाए जा रहे है, ताकि प्रदेश के उत्पाद देश विदेश तक पहुंचे। जिससे गांव की महिलाओं को आय और प्रदेश को प्रसिद्धि मिल सके।

           इससे  ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो तभी महिला सशक्तिकरण स्वयंमेव हो जाएगा। प्रदेश के अनाथ बच्चों, एकल महिलाओं, विधवा, बेसहारा महिलाओं, और उनके बच्चों को सरकार पहले ही संबल प्रदान कर रही है, मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि सरकार जरूरतमंद लोगों का सहारा बने। 

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे 

शायद इसे ही व्यवस्था परिवर्तन कहते है, सभी जनमानस को खुश नहीं किया जा सकता है किंतु योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे ये सुनिश्चित करने के लिए मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं मीटिंग में मॉनिटरिंग करते हैं।
        दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनकर उनका समाधान करने की पहल भी मुख्य मंत्री कर चुके है, इस संदर्भ में 28 मई को बंजार दौरे पर दुर्गम पंचायत शरची  में आ रहे है। केंद्र की मदद के बिना प्रदेश के विकास कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने हेतु हमें ऐसे ही ईमानदार, कर्मठ, और समर्पित नेता की जरूरत थी। जो अपना सर्वस्व: प्रदेश हित में अर्पित करे, आपदा में अपनी संपूर्ण निधि प्रदेश को अर्पित करने वाले मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एकमात्र नेता आजतक के इतिहास में हुए है।
     

 हिमाचली हितों को लेकर पैकेज की गुहार करने के बजाय तिरंगा यात्रा पर निकले भाजपा नेता 

 भाजपा नेता केंद्र से हिमाचली हितों को लेकर पैकेज की गुहार करने के बजाय तिरंगा यात्रा पर निकले हैं, शौर्य गाथा के बहाने प्रदेश सरकार पर निशाने लगाए जा रहे हैं, देश व प्रदेश की जनता भाजपा की कार्य प्रणाली से अच्छी तरह वाकिफ है, ...डोला सिंह महंत की रिपोर्ट.

Read More:

ह भी पढें :-Himachal Worker Govt Scheme: मंडी जिले में 1254 विद्यार्थियों को ₹3.41 करोड़ की मदद

ह भी पढें :-H.P. Pensioners Association meeting : सुरेश ठाकुर का निष्कासन उचित, लेखराज राणा तीसरे विकल्प के रूप में उभरे

ह भी पढें :- Toll Plaza Takoli: वैरियर कर्मचारियों के हक़-हकूक की लड़ाई तेज़, इंटक कार्यालय का उद्घाटन 27 मई को-

 

 

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post