Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त

 
Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त

Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त 

आपदा की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ है सरकार: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
भारी भूस्खलन व यातायात बहाली
बगलामुखी रोपवे मुफ्त किया गया
पेयजल योजनाएं और राहत कार्य तेज़
42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त
शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं साहस की मिसाल


Himachaltoday.in

हिमाचल,  मंडी 5 जुलाई,  (हिमाचल टूडे टीवी):
प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे मंडी ज़िले के सराज और नाचन क्षेत्रों का उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुःख साझा किया। बाढ में जिंदा बचे लोग उप मुख्यमंत्री को उम्मीद भरी नजरों से ताकते रहे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, "यह सिर्फ राहत वितरण की प्रक्रिया नहीं है, यह पुनर्वास और सम्मान के साथ सामान्य जीवन की वापसी का संकल्प है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि हिमाचल सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित के साथ खड़ी है।
 
भारी भूस्खलन व यातायात बहाली
उप-मुख्यमंत्री ने पंडोह-बाखली मार्ग पर भारी भूस्खलन से हुए नुकसान का भी जायज़ा लिया और 60 मीटर लंबा वैली ब्रिज शीघ्र लगाने के आदेश दिए। इस मार्ग से करीब 14 पंचायतों का संपर्क टूटा हुआ है।
 
Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त


बगलामुखी रोपवे मुफ्त किया गया
लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने बगलामुखी रोपवे सेवा को आगामी आदेशों तक निशुल्क कर दिया है। अब तक 1500 से अधिक लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं और आपातकालीन कॉल पर भी यह सेवा उपलब्ध है।
 
पेयजल योजनाएं और राहत कार्य तेज़
तांदी-सरोआ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को लेकर जलशक्ति विभाग को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि "प्रशासन, विभाग और जनता के सहयोग से पुनर्वास कार्य तीव्रता से चल रहा है।" उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो।
 
मुख्य बिंदु (Highlights):
  • सराज व नाचन के आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण
  • 60 मीटर वैली ब्रिज शीघ्र स्थापित करने के निर्देश
  • बगलामुखी रोपवे सेवा निशुल्क
  • पेयजल योजनाओं की बहाली के निर्देश
  • राहत कार्यों की निगरानी और तेज़ी पर बल
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी जिला के बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों बाड़ा गांव, शरण, और बागाका दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और राहत शिविरों की स्थिति का जायज़ा लिया।
42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त
ग्राम प्रधान जिमा देवी ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि बाड़ा गांव के 42 मकान रेड ज़ोन में आ चुके हैं और 16 मकान पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। प्रभावित लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी विश्रामगृह शरणार्थियों के लिए खोल दिए गए हैं।

Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त


शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल 

शरण गांव में बादल फटने के बाद बने राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पीड़िता तनुजा ठाकुर से भी मुलाकात की, जो 5 घंटे तक मलबे में दबी रही थीं। अग्निहोत्री ने उन्हें हिमाचल की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

पेयजल योजनाओं की बहाली और पुनर्वास का संकल्प

बैठक में उप-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थुनाग क्षेत्र की 241 पेयजल परियोजनाओं में से अधिकतम बहाल की जाएं। उन्होंने कहा कि 41 योजनाएं आंशिक रूप से बहाल की जा चुकी हैं और शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

Read More:  

ह भी पढें :- Shimla : क्या शिक्षा के मंदिर में शोषण का अड्डा बन रहे हैं स्कूल? शिमला में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
ह भी पढें :- हमीरपुर के देहरा में राजीवगांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर ज़ोर
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर में 35 करोड़ की वाटर ट्रीटमेंट योजना फेल: कीचड़ में बहा जनता का टैक्स मनी?
ह भी पढें :- Himachal Heavy Rain Alert: बाढ़, लैंडस्लाइड...मॉनसून फिर दिखाएगा तेवर, हिमाचल में 'हेवी टू वेरी हेवी' बारिश की चेतावनी
 ह भी पढें :- Himachal Industrial Trade Expo-2025: हिमाचल की ‘हस्तशिल्प’ नीति या युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक?
ह भी पढें :- Himachal Dental Collage: हिमाचल डेंटल कॉलेज का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न: शिक्षा, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम
ह भी पढें :- जर्मनी में लापता हुआ हिमाचल का बेटा आर्यन चंदेल, भारत सरकार से मदद की गुहार
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव

Post a Comment

0 Comments