Mata Chamunda: धूमधाम से मना माता चामुंडा हटेश्वरी दौड़ाधार मंदिर मेला, जाग पूजा में माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे

 

Mata Chamunda: धूमधाम से मना माता चामुंडा हटेश्वरी दौड़ाधार मंदिर मेला, जाग पूजा में माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे

धूमधाम से मना माता चामुंडा हटेश्वरी दौड़ाधार मंदिर मेला, जाग पूजा में माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे


द्रौड़ाधार के प्रसिद्ध माता काली चामुंडा हटेश्वरी
माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे, देवगुर ने किया अंगारों पर नृत्य
तीन देवी-देवताओं की विशेष उपस्थिति
भजनों से गूंजा मंदिर परिसर 
विशाल भंडारे का आयोजन

HimachalToday.in

सुंदरनगर/मंडी | 

सुंदरनगर की पावन धरा पर स्थित द्रौड़ाधार के प्रसिद्ध माता काली चामुंडा हटेश्वरी मंदिर में दो दिवसीय विशाल जागरण और पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के बीच सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और भक्ति-भाव से मथा टेका

माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे, देवगुर ने किया अंगारों पर नृत्य

मेले की विशेष आकर्षण रही — आधी रात को आयोजित जाग पूजा, जिसमें माता के रथ ने अग्निकुंड के फेरे लगाए। इस दौरान देवगुर श्री देवी सिंह ठाकुर और कारदारों ने पारंपरिक अंदाज़ में अंगारों पर विशेष नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं को दिव्यता और भक्ति से भर दिया।

तीन देवी-देवताओं की विशेष उपस्थिति

इस पावन आयोजन में देव वाला कामेश्वर, माता चामुंडा साईं (बिलासपुर) और कटोला की माता हड़िंबा अपने पूरे लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए।

माता चामुंडा हटेश्वरी काली ने वाद्य यंत्रों की गूंज और मंत्रोच्चारण के बीच अतिथि देवताओं का भव्य स्वागत किया। 

Mata Chamunda: धूमधाम से मना माता चामुंडा हटेश्वरी दौड़ाधार मंदिर मेला, जाग पूजा में माता ने लिए अग्निकुंड के फेरे

भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संकीर्तन कार्यक्रम में विक्की, निशा सिंह, सीमा शुक्ला और साजन ने भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। देर रात तक माता का गुणगान और भजनों की गूंज से पंडाल श्रद्धा में डूबा रहा।

विशाल भंडारे का आयोजन

मेले के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुकेत देवता कारदार संघ के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह, सचिव आर.पी. शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कारदार एवं स्थानीय जन मौजूद रहे।

विशेष अतिथि के रूप में अभिषेक ठाकुर और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ बब्बू उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित भी किया गया। 

Read More: 

ह भी पढें :- हिमाचल में जल-जंगल-जमीन पर मल्टीनेशनल कब्जा: विस्थापितों की अनदेखी, रोजगार से भी वंचित   
ह भी पढें :- Shimla : क्या शिक्षा के मंदिर में शोषण का अड्डा बन रहे हैं स्कूल? शिमला में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
ह भी पढें :- हमीरपुर के देहरा में राजीवगांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर ज़ोर
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर में 35 करोड़ की वाटर ट्रीटमेंट योजना फेल: कीचड़ में बहा जनता का टैक्स मनी?
ह भी पढें :- Himachal Heavy Rain Alert: बाढ़, लैंडस्लाइड...मॉनसून फिर दिखाएगा तेवर, हिमाचल में 'हेवी टू वेरी हेवी' बारिश की चेतावनी
 ह भी पढें :- Himachal Industrial Trade Expo-2025: हिमाचल की ‘हस्तशिल्प’ नीति या युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक?
ह भी पढें :- Himachal Dental Collage: हिमाचल डेंटल कॉलेज का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न: शिक्षा, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम
ह भी पढें :- जर्मनी में लापता हुआ हिमाचल का बेटा आर्यन चंदेल, भारत सरकार से मदद की गुहार
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव
ह भी पढें :-  KolDam-NTPC: कोलडैम झील से 400 टन कचरा हटा, पर्यावरण संकट टला
ह भी पढें :-  Double Quota Scam in MBBS-BDS : Himachal Students’ Rights at Risk : प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से लगाई गुहार
ह भी पढें :-  Kullu News: राजा नहीं फकीर थे, हिमाचल की तकदीर थे: वीरभद्र सिंह की जयंती पर बंजार में श्रद्धांजलि समारोह
ह भी पढें :- YogaDay2025: "एक दिन का योगा, सालभर की सेहत? सरकारी तंत्र का दिखावा या स्वास्थ्य क्रांति!"

Post a Comment

Previous Post Next Post