आपदा में हिमाचल को छोड़ गए नेता! – हीरा पाल सिंह का JP नड्डा और सांसदों पर तगड़ा हमला

 
आपदा में हिमाचल को छोड़ गए नेता! – हीरा पाल सिंह का JP नड्डा और सांसदों पर तगड़ा हमला

आपदा में हिमाचल को छोड़ गए नेता! – हीरा पाल सिंह का JP नड्डा और सांसदों पर तगड़ा हमला

आपदा की घड़ी में नहीं दिखे अपने
नेता जन्मदिन मनाते रहे, लोग बेघर होते रहे
कंगना रनौत और अन्य नेताओं पर भी निशाना
भाजपा नेताओं पर खोखली राजनीति का आरोप
जमीन से जुड़ी राजनीति की मांग

HimachalToday.in


हिमाचल/मंडी, 5 जुलाई (हिमाचल टुडे ब्यूरो)।
प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही के बीच नेताओं की चुप्पी पर अब जनता और सामाजिक संगठन सवाल उठा रहे हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य सह-संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मंडी की सांसद, अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं पर हिमाचल के प्रति "उदासीन रवैये" का आरोप लगाया है।

आपदा की घड़ी में नहीं दिखे अपने

हीरा पाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री JP नड्डा प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बिंदल को नियुक्त करने और जन्मदिन मनाने के लिए तो हिमाचल आते हैं, लेकिन आपदा में मंडी, करसोग, धर्मपुर, और कुल्लू जैसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में झांकने भी नहीं जाते। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा,

"नड्डा जी को यहां सिर्फ बेटे की राजनीति और दिल्ली की सत्ता की जोड़-तोड़ दिखती है, जनता का दर्द नहीं।"

नेता जन्मदिन मनाते रहे, लोग बेघर होते रहे

बारिश से लाचार जनता तिनका-तिनका जोड़कर अपनी जिंदगी समेटने में लगी है, लेकिन शीर्ष नेता हिमाचल में मौजूद होते हुए भी न राहत शिविरों में पहुंचे, न पीड़ितों के आंसू पोंछे।

पर सवाल ये है कि –
📍 कहां हैं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा?
📍 कहां हैं मंडी की सांसद कंगना रनौत?
📍 क्या सिर्फ चुनाव जीतना ही जिम्मेदारी है?

कंगना रनौत और अन्य नेताओं पर भी निशाना

हीरा पाल सिंह ने मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी हमला बोला। कहा कि:

"बेशर्मी की हद हो गई है — मौज मस्ती में डूबी सांसद, और लोग त्रासदी में जूझते रहे।"

भाजपा नेताओं पर खोखली राजनीति का आरोप

उन्होंने हर्ष महाजन, अनुराग ठाकुर और जय राम ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया।

"राजनीतिक बयानबाजी हो रही है, पर राहत के लिए किसी की जेब या एच्छिक निधि नहीं खुल रही।"

जमीन से जुड़ी राजनीति की मांग

ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा कि आपदा में "राजनीति नहीं, मानवता" की ज़रूरत है। नेताओं को जनता से जुड़ने, उनकी पीड़ा सुनने, और राहत देने के लिए आगे आना चाहिए, न कि सिर्फ मंच और मीडिया में भाषण देने। 

Read More: 

ह भी पढें :- Shimla : क्या शिक्षा के मंदिर में शोषण का अड्डा बन रहे हैं स्कूल? शिमला में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
ह भी पढें :- हमीरपुर के देहरा में राजीवगांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर ज़ोर
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर में 35 करोड़ की वाटर ट्रीटमेंट योजना फेल: कीचड़ में बहा जनता का टैक्स मनी?
ह भी पढें :- Himachal Heavy Rain Alert: बाढ़, लैंडस्लाइड...मॉनसून फिर दिखाएगा तेवर, हिमाचल में 'हेवी टू वेरी हेवी' बारिश की चेतावनी
 ह भी पढें :- Himachal Industrial Trade Expo-2025: हिमाचल की ‘हस्तशिल्प’ नीति या युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक?
ह भी पढें :- Himachal Dental Collage: हिमाचल डेंटल कॉलेज का भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न: शिक्षा, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम
ह भी पढें :- जर्मनी में लापता हुआ हिमाचल का बेटा आर्यन चंदेल, भारत सरकार से मदद की गुहार
ह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर के भीम सिंह बने श्रीलंका ट्रेनिंग कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, भारतीय सेना को दिलाया गौरव

Post a Comment

0 Comments