News: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर बाली चौकी में पौधारोपण
ईको टास्क फोर्स और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Himachal Today Tv.
बाली
चौकी (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय वन
दिवस के अवसर पर बाली चौकी क्षेत्र में ईको टास्क फोर्स 133 इन्फैंट्री बटालियन (TA) डोगरा, बी-कंपनी
(झलोगी-थलौट) के जवानों, राजकीय माध्यमिक
विद्यालय शारा के अध्यापकों, विद्यार्थियों और
अभिभावकों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य सूबेदार दलीप
शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे और जंगल हमारे जीवन
का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर जंगलों को आग और अन्य
खतरों से बचाएंगे, तो पर्यावरण संतुलन
बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा,
पानी
और प्राकृतिक संसाधन मिलते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जंगल हमें स्वच्छ
वायु, पीने का पानी, पशुधन के लिए चारा, ईंधन और भवन निर्माण के लिए लकड़ी के
साथ-साथ बहुमूल्य जड़ी-बूटियां भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि
वे अपने परिवार के विशेष अवसरों, जैसे जन्मदिन आदि पर
भी पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में योगदान दें।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक और अन्य प्रबुद्धजनों ने भी विद्यार्थियों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हरे-भरे जंगल ही हिमाचल की असली पहचान हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।---डोला सिंह महंत
Read More: Kisan के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार: CM Sukhu, मिल्क फेड–NDDB के बीच तीन MoU
