Mandi News: नलवाड़ मेला 2026 में नागचला ने जीती वॉलीबॉल, महादेव देहला बनी कबड्डी चैंपियन
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
Himachal Today Tv
सुंदरनगर, 26 मार्च ।
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने किया। इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबला नागचला और पधर के बीच खेला गया, जिसमें नागचला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पधर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुंदरनगर अविनाश द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15,000 रुपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपए की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कबड्डी में महादेव देहला की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महेश शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिलासपुर और महादेव देहला की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें महादेव देहला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बिलासपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
Read More: Mandi News: नई पंचायतों के गठन का मुद्दा उठाकर चुनाव प्रक्रिया को लटकाने का प्रयास: राकेश जमवाल
प्रतियोगिता का समापन रमेश ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15,000 रुपए की राशि एवं ट्रॉफी, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपए की राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी टीमों के खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
.webp)

