Shimla News: CM सुक्खू का 62वां जन्मदिन, हरित संदेश के साथ विकास का संकल्प
चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा
Himachal Today Tv.
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने अपना 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास मौके पर प्रदेशभर से आए लोगों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक Kamlesh Thakur सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
सुबह के समय मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मालरोड तक पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार का बजट जनकल्याण को समर्पित है और आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लिए और ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ‘सेवा परमो धर्मः’ के सिद्धांत पर काम करने की बात दोहराते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरडीजी बंद किए जाने पर चिंता जताते हुए इसे प्रदेश का अधिकार बताया।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल के देश के विकास में योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश हर साल करीब 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिक सेवाएं देता है।
Read More: Shimla News: CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लुथान में निर्माणाधीन ‘सुख आश्रय परिसर’ का किया निरीक्षण
जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने 18 महिला लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
वहीं, युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर इस दिन को और भी खास बना दिया गया।
इस अवसर पर मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Read More: Kullu Banjar: समाजसेवी महिला की पहल से दो दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, दूरदराज परिवारों को राहत


