Kullu-कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल का . कंगना रनौत पर तगडा हमलाः 2023 की आपदा में किया धोखाः अब भी बहाने!
HimachalToday.in
बाली चौकी, कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश इस समय भारी बारिश और भूस्खलन की विनाशकारी आपदा से जूझ रहा है। ऐसे वक्त में नेताओं की संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी पर जनता की नजर होती है। लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का रवैया इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा।
यह आरोप लगाया है कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तो किया, लेकिन वहां जाकर "मेरे पास केबिनेट नहीं है, बजट नहीं है" जैसी बेतुकी और असंवेदनशील बातें करके चलती बनीं।
2023 में भी किया धोखा, अब भी बहाने!
इंदु पटियाल ने दो टूक कहा कि यह कंगना का नया व्यवहार नहीं है। उन्होंने कहा कि "2023 की तबाही में भी कंगना रनौत मंडी की जनता को सिर्फ दिलासा देकर चली गईं। न तब मदद मिली थी, न अब कोई ठोस वादा।"
"नेताओं का फर्ज है मदद, न कि बहाने!"
इंदु पटियाल ने कहा कि जनता जिन्हें वोट देती है, वह संकट के समय उनका साथ देने के लिए होते हैं।
"अगर नड्डा जी केंद्र सरकार से राहत का पैकेज लाने की बात करते, तो लोगों के घावों पर मरहम लग सकता था," उन्होंने कहा।
सरकार कर रही युद्धस्तर पर काम, भाजपा नेता नदारद
इंदु पटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह और जय राम ठाकुर जैसे नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में लगातार दौरे कर रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
जबकि भाजपा के केंद्रीय नेता और हिमाचली मूल के जगत प्रकाश नड्डा, अब तक ना कोई राहत पैकेज लेकर आए, ना ही कोई स्पष्ट आश्वासन दिया।
राजनीति नहीं, मानवीयता की जरूरत
इंदु पटियाल ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि "इस आपदा की घड़ी में हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि एकजुट होकर हिमाचल के लोगों की मदद करनी चाहिए।"
बाली चौकी, कुल्लू और मंडी जैसे क्षेत्रों में जान-माल की भारी क्षति हुई है। सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन नेताओं की जवाबदेही और संवेदनशीलता आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। "अगर सांसद बहाना बनाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुप्पी साधे तो जनता किससे उम्मीद करे?" ...बाली चौकी से डोला सिंह महंत।
Read More:
यह भी पढें :- सुंदरनगर की तमन्ना ने पास की GATE परीक्षा, IIT दिल्ली में पाया प्रवेश | बेटी ने रचा नया इतिहास
यह भी पढें :- बगस्याड से पैदल थुनाग पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य, आपदा में टूटे लोगों का थामा हाथ
यह भी पढें :- आपदा में हिमाचल को छोड़ गए नेता! – हीरा पाल सिंह का JP नड्डा और सांसदों पर तगड़ा हमला
यह भी पढें :- Mandi Aapda: शरण गांव में मलबे से जूझी तनुजा बनीं मिसाल-42 मकान रेड ज़ोन में, 16 पूरी तरह ध्वस्त
यह भी पढें :- हिमाचल में जल-जंगल-जमीन पर मल्टीनेशनल कब्जा: विस्थापितों की अनदेखी, रोजगार से भी वंचित
यह भी पढें :- Shimla : क्या शिक्षा के मंदिर में शोषण का अड्डा बन रहे हैं स्कूल? शिमला में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
यह भी पढें :- हमीरपुर के देहरा में राजीवगांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर ज़ोर
यह भी पढें :- Mandi News: सुंदरनगर में 35 करोड़ की वाटर ट्रीटमेंट योजना फेल: कीचड़ में बहा जनता का टैक्स मनी?