Mandi News: हिमालय बचाओ जन सम्मेलन: बढ़ती आपदाओं पर गहन चर्चा

Mandi News: हिमालय बचाओ जन सम्मेलन: बढ़ती आपदाओं पर गहन चर्चा

Mandi News: हिमालय बचाओ जन सम्मेलन: बढ़ती आपदाओं पर गहन चर्चा


मंडी में हिमालय बचाओ नीति अभियान के दो दिवसीय जन सम्मेलन में आपदा प्रभावित अपने अनुभव साझा करेंगे। विशेषज्ञ समूह पुनर्वास व सुरक्षित भविष्य पर सिफारिशें देगा।

Himachal Today Tv

मंडी। हिमालय बचाओ नीति अभियान के संयोजक गुमान सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मंडी जिले में प्रस्तावित दो दिवसीय जन सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावित लोग अपनी बात खुलकर रखेंगे। इस दौरान वे बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं, पर्यावरणीय संकट और अपने जमीनी अनुभवों को विशेषज्ञों के सामने साझा करेंगे।

गुमान सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मौजूद विशेषज्ञों का एक समूह इन अनुभवों का संकलन करेगा और बाद में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रभावितों के पुनर्वास, सुरक्षा और हिमालय के भविष्य के लिए ठोस सिफारिशें प्रस्तुत करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य है— नीति-निर्माताओं तक वास्तविक आवाज़ पहुँचाना और पहाड़ों के संरक्षण को प्राथमिकता में लाना।”

हिमालय में बढ़ती आपदाओं पर गंभीर विमर्श

सम्मेलन में हिमालय क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

1. हिमालय में बढ़ती आपदाओं पर गहन विचार

   * पारिस्थितिकीय जोखिम का आकलन

   * बदलते जलवायु परिदृश्य

   * हिमालय संरक्षण के लिए विशेष नीतियों पर विमर्श

   *हिमालय नीति अभियान की सिफारिशों पर विचार


2. भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Change) और कानून

   * जमीन से जुड़े कानून

   * राज्यों की इनवेस्टमेंट नीतियां

   * वन संरक्षण अधिनियम

   * वन अधिकार अधिनियम

   * हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट, 1972 (धारा 118)

   * भूमि अधिग्रहण और उससे पैदा हो रहे सामाजिक-पर्यावरणीय प्रभाव

3. हिमालय के लिए सतत् विकास की रणनीति

   * पर्यावरण-अनुकूल नीतियां

   * स्थानीय आजीविका और जैव विविधता का सम्मान

   * पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टिकाऊ विकास मॉडल

स्थानीय समुदायों की आवाज को साझा मंच

गुमान सिंह ने कहा कि यह जन सम्मेलन हिमालय क्षेत्र, विशेषकर हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे पर्यावरणीय संकट, अनियंत्रित विकास, बदलते मौसम पैटर्न और आपदाओं से जूझ रहे लोगों की आवाज को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।

आयोजन में कई संगठनों का सहयोग

इस सम्मेलन का आयोजन प्रदेश और हिमालय क्षेत्र के कई सामाजिक, पर्यावरणीय और नागरिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। प्रमुख आयोजक इस प्रकार हैं:

1. एकल नारी शक्ति संगठन. 2. भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच 3. हिमालय नीति बचाओ अभियान. 4. हिमलोक जागृति मंच. 5. हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति. 6. हिमधरा पर्यावरण समूह. 7. जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन. 8. लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान. 9. मंडी साक्षरता समिति. 10. पीपल फॉर हिमालय अभियान. 11. पर्वतीय महिला अधिकार मंच. 12. सामाजिक आर्थिक समानता के लिए जन अभियान. 13. सेव लाहुल-स्पीति मंच. 14. टावर लाइन शोषित जागरूक मंच (हिमाचल प्रदेश)-

बंजार से डोला सिंह महंत की रिपोर्ट। 

Read More:

ह भी पढें Kullu News: सहकारिता के मसीहा स्वर्गीय ठाकुर वेद राम को श्रद्धांजलि | ठाकुर सत्य प्रकाश ने दिलाई निष्ठा की शपथ
ह भी पढें Shimla Masjid: शिमला की पांच मंजिला मस्जिद पर अदालत का फैसला: वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज
ह भी पढें सुंदरनगर में ‘द ग्लैमोर सैलून’ का भव्य उद्घाटन | हिमाचली सितारों की रही खास मौजूदगी
यह भी पढेंःPara Workers: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर्स ने मांगा सम्मानजनक वेतन
ह भी पढें :-- KVK Sundernagar: किसानों के लिए कृषि एवं पशुपालन संबंधी सुझाव
ह भी पढें :-- CM Sukhu: सुख सरकार का ‘व्यवस्था परिवर्तन’ निकला सिर्फ सैलरी परिवर्तन
ह भी पढें :-- Mandi News: अवैध कब्जों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय: चमन राही
ह भी पढें :--Mandi News: दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेले में पहाड़न स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
ह भी पढें :-- CM Sukhu: सुक्खू की कन्यादान योजना से मंडी की 327 बेटियों के हुए हाथ पीले
यह भी पढेंः-  Total Mandi News: मंडी-15 अक्तूबर। जिला मंडी से चार खास समाचार
यह भी पढेंः- BJP News: भाजपा जिला किसान मोर्चा जिला सुंदरनगर ने किसे दी कमान
यह भी पढेंः- CM सुक्खू का भाजपा पर हमलाः एडिशनल बॉरोइंग में अड़ंगे लगा विकास में रोड़ा डाल रही है भाजपा



Post a Comment

0 Comments