मंडी सराज सहित आपदा पीड़ितों के लिए आर्थिक राहत पैकेज: CM सुक्खू का बड़ा फैसला

 
CMसुक्खविंदर-सिंह-सुक्खू-आपदा-राहत-पैकेज-की-घोषणा-करते-हुए-कैबिनेट-बैठक-में

मंडी सराज सहित आपदा पीड़ितों के लिए आर्थिक राहत पैकेज: CM सुक्खू का बड़ा फैसला


हिमाचल के मंडी सराज सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशेष कैबिनेट बैठक में आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की। गृह निर्माण मुआवजा 7 लाख, गोशाला निर्माण के लिए 50,000 तथा पशुधन क्षति पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 HimachalTodayTv

कुल्लू/शिमला:

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्षा इंदु पटियाल ने जारी प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी सराज सहित प्रदेश के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष कैबिनेट बैठक में बड़ा और साहसिक निर्णय लिया है।

 

https://www.himachaltoday.in/2025/07/mandi-saraj-aapda-rahat-package-announced-by-cm-sukhu.

मुख्यमंत्री ने आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करते हुए गृह निर्माण के मुआवजे को केंद्र के पुराने मैनुअल से संशोधित कर 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया है। इसके साथ ही गोशाला निर्माण के लिए 50,000, आंशिक क्षति पर 1 लाख प्रति परिवार, और पॉलीहाउस व पशुधन क्षति पर भी आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

आपदा को राजनीति का माध्यम बना रहे हैं भाजपाई 

इंदु पटियाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में भाजपा नेता जहां राजनीति में लिप्त हैं, वहीं कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री लोगों को राहत देने में पूरी तरह जुटे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आपदा को राजनीति का माध्यम बना रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का ऐलान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए "राजीव गांधी वन संवर्धन योजना" लागू करने की घोषणा भी की। इसके अंतर्गत महिला मंडल, युवक मंडल, एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा पौधारोपण करवाया जाएगा। प्रति हेक्टेयर पौधारोपण पर 1.5 लाख की राशि और रखरखाव हेतु अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

थुनाग में मंत्री के साथ दुर्व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया

प्रवक्ता इंदु पटियाल ने थुनाग में मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस विषय को कैबिनेट बैठक में भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जानी चाहिए, और सरकार इस पर सख्त रुख अपनाएगी।

नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला

प्रवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि वे इस आपदा की घड़ी में भी राजनीति करने का अवसर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को मंत्री के साथ हुए दुर्व्यवहार पर तो कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार की आलोचना के लिए मंच ढूंढते रहते हैं।

 मंडी में फिर फटा बादल, भारी तबाही

प्रवक्ता ने बताया कि मंडी जिले में बीती रात बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं से भारी जान-माल की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं की भरपाई संभव नहीं, परंतु सरकार हर संभव मदद प्रदान कर रही है।...डोला सिंह महंत। 

Read More: 

ह भी पढें :-  नई ट्रेनी पॉलिसी से दो साल में नियमित होंगे नियुक्त कर्मचारी: Congress

ह भी पढें :- Kullu News: बिजली महादेव रोपवे के नाम पर 202 पेड़ों की बलि! संघर्ष समिति का बड़ा आरोप, जंगल हक़ हकूक पर हमला
 
ह भी पढें :-  हिमाचल की ट्रेनी पॉलिसी पर भड़की NSUI, छात्रों की आस्था टूटी, सरकार से किया बदलाव का अनुरोध

ह भी पढें :- चार गुना मुआवज़ा में देरी-जबरन बेदखली से भड़के किसान, 29 जुलाई को शिमला में जोरदार प्रदर्शन की चेतावनी   
ह भी पढें :- Mandi News: सत्य प्रकाश शर्मा: अनाथ बच्चों के मसीहा, 700 से अधिक जीवन संवारे"  
ह भी पढें :- मंडी न्यूज़ अपडेट: बस रूट आवेदन की तारीख बढ़ी, आंगनबाड़ी साक्षात्कार में बदलाव, बारिश को लेकर अलर्ट
ह भी पढें :-  सेवानिवृत्ति से पूर्व मंडी पहुंचे निदेशक अभियोजन महेंद्र सिंह चौहान, किया अधिकारियों से संवाद
ह भी पढें :- सुंदरनगर की नर्वदा शर्मा बनीं मिसेज़ फैशनेबल – नौकरी और मॉडलिंग में रचा नया इतिहास
ह भी पढें :- I.T.I. पास युवा 400 रु. दिहाडी पर मजबूर! मंडी में रोजगार की हकीकत से उठा परदा
ह भी पढें :-  नशे में डूबता हिमाचल: अब महिलाएं और किशोर भी बने निशाना, कब्रिस्तान-श्मशान तक बना अड्डा!
ह भी पढें :-  2023 की आपदा रिलीफ के 10 हजार करोड के बदले केंद्र ने दिए 1500 करोड : नरेंद्र मोदी आपदा पर भी मौन
ह भी पढें :-  मुख्यमंत्री सुक्खू का मंडी दौरा: आपदाग्रस्तों को मिलेगा घर, किराया भत्ता और पुनर्वास योजना
ह भी पढें :- NTPC की मनमानी और सरकार की चुप्पी पर गरजा पंचायती राज संगठन, चुनाव से पहले गांव-गांव दौरे की चेतावनी
ह भी पढें :-  Kullu-कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल का . कंगना रनौत पर तगडा हमलाः 2023 की आपदा में किया धोखाः अबभी बहाने!
ह भी पढें :- आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र में 24 मेडिकल टीमें सक्रिय, 9 गर्भवती महिलाएं सुरक्षित अस्पताल पहुंचाई गईं
ह भी पढें :- सुंदरनगर की तमन्ना ने पास की GATE परीक्षा, IIT दिल्ली में पाया प्रवेश | बेटी ने रचा नया इतिहास
ह भी पढें :- बगस्याड से पैदल थुनाग पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य, आपदा में टूटे लोगों का थामा हाथ


Post a Comment

0 Comments